बाइक सवार दम्पति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात सडक़ दुर्घटना में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से ससुराल लौट रही थी। रास्ते में पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्हेल थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम नागझिरी में बाइक सवार द पति को तेज रफ्तार में आई कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी।

दुर्घटना में पति मामूली घायल हुआ। पीछे बैठी पत्नी को गंभीर चोंट लगी थी। दोनों को पुलिस ने नागदा के जनसेवा अस्पताल पहुंचाया। जहां सामने आया कि मामूली घायल विकास सेन निवासी बेटमा और गंभीर घायल उसकी पत्नी मंजू सेन है। मंजू रक्षाबंधन बनाने के लिये मायके नागदा आई थी। जहां से वापास बेटमा जा रही थी। जनसेवा में डॉक्टरों ने मंजू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पातल उज्जैन रैफर कर दिया। जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद रात में उसकी मौत हो गई।

अस्पताल पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के अनुसार मंजू का विवाह डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। शादी के बाद पहली बार रक्षाबंधन पर मायके आई थी।

फुटेज मिलने के चार दिन बाद भी गिरफ्त से दूर हत्यारा

उज्जैन, अग्निपथ। छोटी मायापुरी में हत्या करने वाला चार दिन बाद भी शुक्रवार शाम तक पुलिस की गिरफ्त से दूर बना हुआ था। जिसकी तलाश में अलग-अलग टीम लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द सफलता प्राप्त की जाएगी।

चिमनगंज थाना क्षेत्र की छोटी मायापुरी से सोमवार रात बंद मकान से जितेन्द्र रायकवार की पांच दिन पुरानी लाश बरामद की गई थी। पोस्टमार्टम में गला काटकर हत्या करना सामने आया था। मृतक मूलरूप से आगर नाके का रहने वाला था और छोटी मायापुरी स्थित मकान में सोने आता था। रक्षाबंधन से वह लापता था। हत्या का मामला स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने आसपास के कैमरे खंगाले थे। जिससे स्पष्ट हुआ था कि आधी रात को एक युवक मकान का ताला लगाकर जा रहा है।

उसके बाद से उक्त युवक पर हत्या का शक जताकर पुलिस तलाश में लगी हुई है। चार दिन बाद भी उसका सुराग नहीं मिल पाया है। माना जा रहा है कि ताला लगाता दिख रहा युवक मृतक का परिचित है। लेकिन मृतक परिवार से अलग रहता था, जिसके चलते उसके परिजन भी उसे पहचान नहीं पा रहे है। पुलिस के अनुसार युवक के गिर त में आने पर ही हत्या की वजह सामने आ पायेगी।

Next Post

2 इंच से अधिक बरसे बादल, तापमान 4 डिग्री नीचे आया

Fri Sep 8 , 2023
11 तक ऐसे ही बरसती रहेंगी अमृत बूंदें, सुबह जोरदार बारिश उज्जैन, अग्निपथ। मानसूनी सिस्टम ने शुक्रवार को तो गजब ढा दिया। सुबह हुई जोरदार बारिश से पानी बह निकला। उज्जैन में 24 घंटे में दो इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से किसानों ने राहत महसूस […]