कांग्रेस सरकार आने पर महाकाल लोक और सिंहस्थ घोटाले की जांच कराएंगे
उज्जैन, अग्निपथ। भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त है इसका अहसास कांग्रेस और आम लोगों को भी था। परन्तु जन आक्रोश यात्रा के दौरान जनता में भयंकर आक्रोश है इसका पता चला है। यानी आने वाले समय में जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है।
उक्त बात कांग्रेस के पूर्व मंत्री और जन आक्रोश के प्रभारी जीतू पटवारी ने टावर चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा विधानसभा टिकट के प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। उससे साफ हो गया है कि सरकार जाने वाली है। दो मंत्री और सात सांसदों को टिकट दिए गए हैं। यह भाजपा की घबराहट का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सुनामी चल रही है यह बात भाजपा को पता चल गई है। उन्होंने कहा कि 20 साल की सरकार और 18 साल के मु यमंत्री को भाजपा ही समर्थन नहीं दे रही है तो आम लोग क्या आर्शीवाद देंगे। जेपी नड्डा भी शिवराज को आर्शीवाद नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 महीने की सरकार में हम सिहंस्थ घोटाले की जांच नहीं करा पाए। अब सिंहस्थ घोटाले और महालोक के घोटाले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवराज जी की सरकार में घपले और घोटाले तो होते हैं। परन्तु पहली बार आंधी चलने के बाद पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से सरकार ने महाकाल को भी नहीं छोड़ा। मूर्तियां तिनके की तरह उड़ गई।
शिवराज सरकार ने महाकाल लोक और महाकाल परिसर निर्माण में लाखों रुपए का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि हम सिंहस्थ का घोटाला भी भूले नहीं है। पांच-पांच सौ रुपए में नाश्ते की प्लेट के बिल लगाए गए थे। पटवारी ने टावर चौक पर आयोजित सभा के दौरान प्रत्याशियों के मंच से हाथ ऊंचे करवाकर सभी को महाकाल की कसम दिलवाई की कि जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी उसके लिए काम करेंगे।
मंच पर मौजूद कांग्रेस के प्रत्याशियों ने हाथ ऊंचे करके वादा किया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशियों के टिकट की सूची समय पर जारी करेगी। वहीं उनके समर्थक सोनू शर्मा के 100 करोड़ के घोटाले के आरोपों के संबंध में कहा कि सवाल जि मेदारों से किया जाना चाहिए। वे कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। दरअसल पंथपिपलई की सुरेंद्र कौर छाबड़ा ने सोनू शर्मा पर जमीन घोटाले का आरोप लगाया है। मंच पर रवि राय, रवि भदौरिया, राजेन्द्र वशिष्ठ, वीनू कुशवाह, अजीतसिंह, भरत पोरवाल, चेतन यादव, कैलाश सोनी अशोक भाटी, देवव्रत यादव, लालचंद भारती सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
भदौरिया आगे निकल गए मुझसे
सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया और वे साथ में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष थे। परन्तु वे मुझसे आगे निकल गया और शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बन गया है। यह उसकी मेहनत और कांग्रेस में निष्ठा रखने वालों का सम्मान है।
मंत्री के जमीन मामले को लेकर सवाल किए
मंच से भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि आम लोग अपनी जमीन के लिए परेशान होते रहते हैं। परन्तु उज्जैन के एक मंत्री ने अपने और परिवार के लोगों की जमीन को मुक्त करवा लिया। सिंहस्थ क्षेत्र में लगातार काम हो रहे हैं। जनता परेशान हो रही है।
पहले दलितों से नफरत करते थे अब सांप्रदायिकता, नफरत की बात करते
पटवारी ने मंच से कहा कि ये वही लोग हैं जो पचास साठ साल पहले दलितों, अनुसूचित जाति के लोगों से नफरत करते थे। उनके साथ खाना नहीं खाते थे। छुआछूत करते थे। अब नफरत और सांप्रदायिकता की बात करने लगे हैं। इनसे आम लोगों को सचेत रहना है। अगर इनका अतीत खंगाला जाएगा तो सब कुछ साफ हो जाएगा।
चेतन यादव ने दिखाया जलवा
उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जैसे ही पूर्व मंत्री जीतू पटवारी जनआक्रोश यात्रा लेकर पहुंचे वैसे ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेतन प्रेमनारायण यादव अपने सैकड़ों साथियों के साथ पंथपिपलाई पहुंच गए । चेतन यादव ने उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को पोस्टर में कैद कर उन समस्याओं से यात्रा प्रभारी जीतू पटवारी को अवगत करवाया।
पूरी यात्रा में जीतू पटवारी ने चेतन यादव को यात्रा में अपने साथ रखा। उज्जैन दक्षिण विधानसभा की सभा स पन्न होने के पश्चात जीतू पटवारी चेतन यादव की देवासगेट स्थित होटल पहुंचे, वहां पटवारी ने चेतन यादव व सभी कार्यकर्ताओं के साथ चाय के साथ सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया ।