महिलाओं की चेन खींचने वाली महिला गैंग वारदात के एक दिन बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ी

पूछताछ के लिए न्यायालय से मिला रिमांड

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में भीड़ भरे बाजार, हाट एवं सुनसान जगह पर मौका देखकर महिलाओं के गले से खींचने वाली महिला चोर वारदात के एक दिन बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ी है। पुलिस इनके द्वारा की गई वारदातों के बारे पूछताछ कर कर रही है जिसमें कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

जानकारी देते हुये थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि 26 सितंबर को फरियादी ममताबाई पति श्रवण अग्रवाल उम्र 58 वर्ष निवासी चौक बाजार नलखेड़ा मां बगलामुखी दर्शन करने जा रही थी। तभी सुबह 11:30 के लगभग पुरानी कृषि उपज मंडी के सामने सुनसान जगह खड़ी तीन अज्ञात महिलाएं पास आई और एक महिला ने उनके हाथ पकड़ कर मेरा मुंह दबा दिया। एक महिला ने गले मे पहना 8 ग्राम सोने का मंगलसूत्र छीन लिया एवं धक्का देकर भाग गई।

उपाध्याय ने बताया कि घटना के दूसरे दिन 27 सितंबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जिन महिलाओं ने मंगलसूत्र चीन की वारदात की थी वह महिलाएं धरोला मार्ग पर कहीं जाने के लिए बैठी हुई है सूचना मिलने पर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस धरोला मार्ग पर पहुंची जहां बैठी तीन महिलाओं की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

जिनसे पूछताछ करने पर महिलाओं ने अपना नाम प्रेमबाई उर्फ गुड्डीबाई पति रतनलाल बागरी उम्र 40 वर्ष, पिंकी पिता रतनलाल बागरी उम्र 22 वर्ष निवासी कहाडियाखेड़ी थाना जीरापुर हाल मुकाम ग्राम गोठड़ा थाना नलखेड़ा, कंचन बाई पति बापूलाल बागरी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम गोठड़ा थाना नलखेड़ा का होना बताया गया। जिनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया उक्त प्रकरण में आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया जहां पूछताछ के लिए रिमांड लिया गया पूछताछ में पुलिस को और भी वारदातों के बारे में पुलिस को पता चलने की संभावना है।

इन्हें मिलेगा इनाम

महिला गिरोह की सदस्यों को पकडऩे में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक कालूराम मंडोवर, राजेंद्रप्रसाद जाटव, आरक्षक संजय दांगी राम प्रसाद गिरिराज जामलिया, पवन जावरिया, मेहरबानसिंह दांगी की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी द्वारा उक्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

Next Post

दो तस्करों को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख का गांजा जब्त

Thu Sep 28 , 2023
नलखेड़ा पुलिस ने की दो जगह कार्रवाई नलखेड़ा, अग्निपथ। नलखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर डेढ़ लाख रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया है। थाना प्रभारी […]