औदीच्य ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को

उज्जैन, अग्निपथ। सहस्त्र औदीच्य समाज वरिष्ठजन समिति 1 अक्टूबर को सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। इस दौरान समाज के 5 वरिष्ठजनों सहित अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

समिति के सह सचिव श्री महेश व्यास ने बताया कि देवास रोड स्थित शर्मा परिसर में सुबह 9:30 बजे समिति की साधारण सभा के साथ आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य अतिथि बद्रीलाल रावल, बालकृष्ण पण्ड्या एवं विभाष भगवान गोविन्द माधव के पूजन एवं दीप प्रज्वलन करेंगे।

इसके पश्चात नन्ही बालिका विधि व्यास व्दारा रघुकुल रीति सदा चली आई पर नृत्य प्रस्तुत किया जावेगा ।

साधारण सभा के बाद प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत में समिति के 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 5 सदस्य श्री शिवनारायण जागीरदार, सुरेशचन्द्र आचार्य, श्रीलाल पाठक, रामचन्द्र जोशी एवं बाबूलाल जोशी सम्मानित होगें ।

इनके अलावा विभिन्न विधाओं में सपन व्यास को वेद अलंकरण सम्मान, निशा त्रिवेदी को रंगमंच सम्मान, मुकेश जोशी को व्यंग विधा सम्मान, राजेश रावल को लोकभाषा मालवी कवि सम्मान, प्रेमचन्द व्दितीय को कला साहित्यिक सम्मान, राजेश जोशी श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान, प्रमोद जोशी को वरिष्ठ सदस्य सम्मान, गजानन्द व्दिवेदी को तीर्थ पुरोहित सम्मान, व्दारकेश व्यास को कर्मकांड सम्मान, छाया पण्ड्या को श्रेष्ठ शिक्षिका सम्मान, प्रेमशंकर पण्डया को श्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान, ओमप्रकाश पण्डया श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान, देवेन्द्र व्यास को लिपिक वर्गीय कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष एवं ओमप्रकाश पण्डया को कृषि उपज मण्डी
में श्रेष्ठ सेवा देने पर सम्मानित किया जावेगा ।

वहीं इसके प्रथम बेटी की जन्मदात्री 12 माता एवं बेटियाँ, शैक्षणिक क्षेत्र की 75 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जावेगा ।

सहस्त्र औदीच्य समाज वरिष्ठजन समिति अध्यक्ष महेश ज्ञानी, औदीच्य युवा कल्याण समिति अध्यक्ष पंकज जोशी, महिला मण्डल अध्यक्ष श्लेषा व्यास तथा इन समितियों के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु समाज जनों से उपस्थित होने का निवेदन किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजा-महाराजा बिक गए आदिवासी करोड़ों में भी नहीं बिके - दिग्विजय सिंह

Sun Oct 1 , 2023
धार, अग्निपथ। कांग्रेस में अब और कोई सिंधिया ना आ जाए ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। राजा-महाराजा बिक गए लेकिन आदिवासी नहीं बिके। 28 आदिवासी विधायक चुनकर आए थे। उनको 25-30 करोड़ का ऑफर था। एक तो हमारे सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल भी यहीं है, जिन्हें भाजपा ने ऑफर […]

Breaking News