गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि रविवार को सुबह-सुबह खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास ई-बाइक रेस के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए।

पुलिस के मुताबिक, “तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने की शिकायत की गई। मौके पर पहुंचने पर ही पुलिस को नीली रंग की युलु के साथ 2 पुरुष, 3 महिलाएं और एक किशोर मिले।”

दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘पूछताछ करने पर पुलिस को यह पता चला कि दो परिवार अपने बच्चों के साथ इंडिया गेट देखने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने ई-बाइक किराए पर ली थी। उन्होंने ई-बाइक पर दौड़ना शुरू कर दिया और पाकिस्तान सहित विभिन्न देशों के आधार पर एक-दूसरे के नाम का नाम रखा। इसी दौरान उन्होंने खुशी में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।’

इस मामले में दो आदमी और तीन औरतों से और भी पूछताछ की जा रही है।

यह पहला मौका नहीं है जब दिल्ली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान भी खलिस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लग चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हादसा: बडऩगर रोड पर कार रैलिंग तोड़ गंभीर नदी में गिरी, चार घंटे रेस्क्यू के बाद देवर-भाभी का शव मिला, पति की तलाश

Sun Jan 24 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। बडऩगर रोड़ स्थित गंभीर नदी पर देर रात निजी कंपनी का अधिकारी उसकी पत्नी व छोटा भाई कार सहित नदी में जा गिरे। हादसे में तीनों की मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर देवर-भाभी के शव तलाश लिए, लेकिन पति का रात तक पता नहीं […]

Breaking News