पांच लाख में कर रहे थे चकलोन का सौदा, चार तस्कर पकड़ाए

पुलिस को देख एक हुआ फरार, हिरासत में आये तस्कर से मिला था सुराग

उज्जैन, अग्निपथ। वन्य जीवों की तस्करी में शामिल चार और तस्करों को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने चकलोन के साथ पकड़ा। पुलिस को देख एक तस्कर फरार हो गया। चकलोन का सौदा 5 लाख में होना था।

चिमनगंज थाने के एसआई यादवेंद्र परिहार ने बताया कि आगररोड स्थित कार्मल कांवेंट स्कूल के समीप कुछ तस्करों द्वारा चकलोन का सौदा किये जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मनोज पिता जयंतीलाल जैन निवासी उन्हेल, किशोर पिता सत्यनारायण रावल निवासी ग्राम बालोदा, राधेश्याम पिता गणपतलाल ग्राम खरसौद कलां और कैलाश पिता मोतीलाल सुतार ग्राम गुराडिय़ा सांगा को हिरासत में लिया गया। एक पुलिस को देख भाग निकला था। जिसका काफी दूर तक पीछा भी किया गया, लेकिन वह फरार हो गया।

हिरासत में लिये गये चार लोग वन्य जीवों की तस्करी में शामिल होना सामने आये हैं। पूछताछ में उन्होंने फरार हुए तस्कर का नाम दीपक पिता नारायण निवासी ग्राम लसुडिय़ा चौगड़ होना बताया है। जो पांच लाख में चकलोन का सौदा करने के लिये आया था। उन्हें चकलोन कहां से लाया था इसकी जानकारी नहीं है। एसआई परिहार के अनुसार चकलोन 4 फीट और ढाई किलो वजन का है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों की है। सही कीमत का आंकलन वन विभाग की टीम से कराया जाएगा। फिलहाल चारों से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि कुछ और जानकारियां सामने आ सकती है।

गिरफ्तार तस्करों से मिला सुराग

चकलोन के साथ पकड़ाए तस्करों के संबंध में एएसपी अमरेन्द्रसिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले शेर की खाल के साथ शब्बीर और राजेश को गिरफ्तार किया गया था। तौसिफ फरार हो गया था। गिरफ्तार किये गये दोनों तस्करों को पूछताछ के लिये 2 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया। फरार तौसिफ को हिरासत में ले लिया गया है। उसी से चकलोन की सौदागरी का सुराग मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर में कब शुरू होगा हार-फूल और प्रसाद चढऩा, प्रवेश द्वारों पर ही रख लेते हैं श्रद्धालुओं का लाया प्रसाद

Fri Jan 29 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में कोरोना संक्रमण कम होने के दौर में भी हारफूल ले जाने और चिरोंजी प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में श्रद्धालु अपने जेब से पैसे खर्च कर प्रसाद खरीद कर भगवान महाकाल को चढ़ाने के लिए ले जा रहा है। लेकिन उसका […]

Breaking News