11 माह का एग्रीमेंट कर गायब किये 8 ट्रक, प्रकरण दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। ट्रक मालिकों से 11 माह का एग्रीमेंट कर किराये से ट्रक लेने के बाद उन्हे ठिकाने लगाने वाले शातिर के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने अमानत में खयानत और धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज कर लिया।

चिमनगंज टीआई अजीत तिवारी ने बताया कि इंदिरानगर में रहने वाले भगवानसिंह पिता दरयाब सिसौदिया ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ माह पूर्व उसने अपने 2 ट्रक 11 माह का एग्रीमेंट कर किराये पर आसिफ मोह मद निवासी जानसाखेड़ी इंदौर हाल मुकाम वीर दुर्गादास मार्ग उज्जैन को दिये थे।

आसिफ ने अपनी पत्नी और 2 अन्य साथी आमीन और इरफान उर्फ गुड्डू निवासी राजस्थान के साथ मिलकर नंदकिशोर बैरागी, अनवर खान, इरफान पिता अब्दुल अजीज, मोह मद शकील के ट्रकों को भी किराये से लेकर स्टा प पेपर पर अनुबंध किया था। उसने जयपुर राजस्थान में जी-9 क पनी में प्यावूड के काम में ट्रकों का इस्तेमाल करने की बात कहीं थी, एक माह किराये देने के बाद उसने कहा कि ट्रक पकड़ा गये है। उसने किराया देना बंद कर दिया और कुछ दिनों बाद गायब हो गया।

करीब 8 ट्रक उसने एग्रीमेंट कर किराये से लिये थे। सभी से उसका संपर्क होना बंद हो गया। मामला गड़बड़ होने और फायनेंस कराये गये ट्रकों की किश्त लगातार नहीं भर पाने की वजह से उन्हे काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शिकायती आवेदन पर शुरु की। जिसमें सामने आया कि चारों ने मिलकर ट्रक मालिकों के साथ अमानत में खयानत करते हुए धोखाधड़ी की है। जांच के आधार पर आमीन, इरफान और आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी तलाश में एक टीम राजस्थान भेजी जाएगी।

देर रात युवक ने लगाई फांसी

उज्जैन। शनिवार देर रात युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि रात 9 बजे के लगभग ड्युटी कम्पाउंडर की सूचना पर कुलदीप पिता गोपाल ठाकुर 18 वर्ष निवासी हामूखेड़ी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मर्ग कायम किया है। लाश पोस्टमार्टम कक्ष में रखी गई है। रविवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कुलदीप ने मौत को गले क्यों लगाया है यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब जागेगा नगर निगम..!

Sun Jan 31 , 2021
शहर में आवारा मवेशियों की समस्या कोई नई नहीं है। आवारा मवेशियों की समस्या से शहर पिछले लंबे समय से जूझ रहा है। धीरे-धीरे यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है। नगर निगम के कई कमिश्नर आए और चले गए किंतु यह समस्या जस की तस बनी हुई है। बीते […]

Breaking News