अब जागेगा नगर निगम..!

शहर में आवारा मवेशियों की समस्या कोई नई नहीं है। आवारा मवेशियों की समस्या से शहर पिछले लंबे समय से जूझ रहा है। धीरे-धीरे यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है। नगर निगम के कई कमिश्नर आए और चले गए किंतु यह समस्या जस की तस बनी हुई है।

बीते दिन आवारा मवेशी ने एक महिला पर एकाएक हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हो गई। निश्चित रूप से अब पूरा मामला अखबार की सुर्खियों में रहने वाला है। अखबार की सुर्खियां बनते ही नगर निगम एक बार फिर जागने वाला है।

नगर निगम एकाएक फिर से मुहिम शुरू करेगा और आवारा मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। यह कार्रवाई कितने दिन चलेगी यह कोई नहीं बता सकता है, किंतु जनाक्रोश को देखते हुए नगर निगम आवारा मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई जरूर करेगा।

आवारा मवेशियों के हमले में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं, किंतु इसके बावजूद किसी के सिर पर जूं नहीं रेंग रही है। जब तक किसी बड़े नेता के परिजन या अधिकारियों के परिवार वालों के साथ कोई घटनाक्रम घटित नहीं होगा तब तक इस समस्या का स्थाई हल नहीं मिलना है। मुहिम से सिर्फ थोड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घूसखोर पंचायत सचिव को चार साल की सजा

Sun Jan 31 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। विशेष न्यायालय ने शनिवार को लोकायुक्त के एक प्रकरण में फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में करीब साढ़े चार साल पहले 20 हजार रुपए की घूस लेते हुए पकड़ाए महिदपुर के पंचायत सचिव को चार साल कैद व 20 हजार रुपए अर्थदंड दिया है। महिदपुर तहसील स्थित ग्राम नलखेड़ा […]

Breaking News