बार एसोसिएशन कैंपस का बिजली कनेक्शन काटा,11 लाख का बिल बाकी

चार दिन से लाइट नहीं होने पर अभिभाषक परेशान

उज्जैन, अग्निपथ। बार एसोसिएशन कैंपस में अभिभाषक चार दिन से बिजली नहीं होने पर काम नहीं कर पा रहे है। वजह 11 लाख का बिल बकाया होने पर विद्युत कंपनी ने कनेक्शन काट रखा है। संघ के पदाधिकारी मामला जल्द सुलझाने का दावा कर रहे हैं।

कोर्ट परिसर स्थित बार एसोसिएशन कैंपस पर विद्युत कंपनी का सालों से 11 लाख का बिल बकाया है। पूर्व का बिल नहीं भरने के कारण चार दिन पहले विद्युत कंपनी ने कनेक्शन काट दिया। नतीजतन वकीलों के चेंबर,लाइब्रेरी व कंप्यूटर रूम में काम ठप्प हो गया। हालांकि फिलहाल जुगाड़ से नीचे के हाल, कप्यूटर रूम व लाइब्रेरी की लाइट मंगलवार को चालू कर ली। लेकिन चेंबर्स में वकील काम नहीं कर पा रहे।

अभिभाषक संघ अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया वर्ष 2020 में 90 हजार रुपए बिल भरा है। बकाया उनके कार्यकाल का नहीं है। पूर्व में विद्युत कंपनी ने एवरेज बिल भेजे इस कारण भरे नहीं जा सके। अभी रिकार्ड निकाला तो मात्र 2-3 लाख रुपए बकाया है। कंपनी अधिकारियों से चर्चा कर दो दिन में विद्युत व्यवस्था पुन: दुरूस्त करवा देंगे। याद रहे बिल के कारण पूर्व में भी दो बार कैंपस की लाइट काटी जा चुकी है।

शराब तस्कर को सजा

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी मुकेश कुमार कुन्हारे ने बताया कि ग्राम लिंबादित का रफीक खॉ पिता नूर खॉ (25) शराब की तस्करी करता है। 8 जुलाई 2014 को माकड़ौन थाने के एसआई आरसी दुबे ने देशी शराब के 200 क्वार्टर ले जाते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। मामले में अब तक की सुनवाई के बाद तराना की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकृष्ण डागलिया ने फैसला सुनाया। उन्होंने रफीक को दोषी सिद्ध होने पर 3 माह सश्रम कारावास व 5000 रुपए अर्थदण्ड दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुपरवाइजर-क्यूआरटी टीम द्वारा महिला सुरक्षाकर्मियों से अमर्यादित व्यवहार

Tue Feb 2 , 2021
सुरक्षा से संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी शिकायत के बाद साधे हुए मौन, बोले जा रहे अपशब्द उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा का प्रभार संभालने वाली एसआईएस कंपनी के सुपरवाइजर और क्यूआरटी टीम कर्मी बेलगाम हो गए हैं। उनके द्वारा महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी की जा रही है। […]

Breaking News