विधायकों को हरी झंडी..!

नगरीय निकाय चुनाव में इस बार कांगे्रस पार्टी महापौर के पद पर मौजूदा विधायकों को भी लड़ा सकती है। इस बात के संकेत भोपाल से मिलना शुरू हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस बात के साफ-साफ संकेत दे दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जो भी विधायक नगरीय निकाय चुनाव में महापौर जीतने की स्थिति में होगा, पार्टी उसे टिकट देने में गुरेज नहीं करेगी। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कहा है कि कुछ जगह पार्टी परिवर्तन भी करने वाली है। पूर्व मंत्री वर्मा के बयान से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधायकों को महापौर लड़ाने का मन बना लिया है।

यदि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का यह निर्णय कारगर साबित होता है तो उज्जैन महापौर के पद पर विधायक महेश परमार की दावेदारी और मजबूत समझी जा सकती है। विधायक महेश परमार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। इसी के साथ वे बलाई समाज से हैं। वर्तमान में ५४ वार्डों में बलाई समाज का एक मजबूत और बड़ा वोट बैंक भी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विधायक महेश परमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का भी आशीर्वाद प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगम गलियारों में मिस्टर ‘‘नो इंट्री’’ बने चर्चा का विषय

Tue Feb 2 , 2021
उज्जैन। नगर पालिक निगम में कोष से जुड़े एक अधिकारी के कारनामों की चर्चा इन दिनों निगम के गलियारों में खूब हो रही है। लगभग 4 माह पहले मुरैना से स्थानांतरित होकर आये साहब मुरैना में भी सुर्खियों में रहे। खबरनवीसों की माने तो वहां के निगमायुक्त के विरुद्ध षडय़ंत्र […]

Breaking News