सांसद सिंधिया की मांग पर: महाकाल मंदिर के लिए केंद्रीय आम बजट में 75 करोड़ मंजूर

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के लिए केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग से 75 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। सोमवार को पेश हुए केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा की गई है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिख कर राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था।

उज्जैन से सिंधिया परिवार का वर्षों पुराना नाता रहा है इसलिए उन्होंने विशेष रूचि लेते हुए यह पहल कीा थी। इस राशि से महाकाल मंदिर में रिपेयरिंग वर्क, मेंटेनेंस और विकास कार्य कराए जाएंगे। सिंधिया ने सोशल मीडिया पर इसके लिए वित्त मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि वित्त मंत्री ने उनके अनुरोध पर ग्वालियर-मुरैना पेयजल योजना के लिए 250 रुपए, चंदेरी में बुनकरों के विकास के लिए 75 करोड़ रुपए और महाकालेश्वर मंदिर के लिए 75 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

महाकाल मंदिर के लिए इस राशि के स्वीकृत होने पर मालवा क्षेत्र की ओर से मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से दूरभाष पर चर्चा कर इस राशि को स्वीकृत कराने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

26 जनवरी को हुई हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार, कहा-सरकार को दीजिए ज्ञापन

Wed Feb 3 , 2021
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने दखल देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली हिंसा में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि सरकार मामले […]