नाबालिग बेटी से तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था सेल टैक्स ऑफिस का चपरासी

एक माह से बंधक बना रखा था मॉ-बेटी को, आरोपी हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। सेल टैक्स ऑफिस का भृत्य तीन साल से नाबालिग बेटी दुष्कर्म कर रहा था। पोल खुलने के डर से उसने एक माह से पत्नी और बेटी को घर में बंद कर रखा था। मामला सामने आने पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया।

वेदनगर निवासी राकेश (38) सेल टैक्स में चपरासी है। अपनी 17 वर्षीय बेटी से तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। वह बेटी से उस समय ज्यादती करता था जब पत्नी काम पर चली जाती थी। पीडि़ता ने एक माह पहले मॉ को आप बीती सुनाई तो आरोपी ने दोनों को घर में बंधक बना लिया।

मंगलवार शाम पीडि़ता मौका मिलने पर घर से भाग कर महिला थाने पहुंची तो घटना का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को खोजा और बुधवार शाम हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।

बेटी बोली पापा धमका कर करते थे ज्यादती

किशोरी ने टीआई रेखा वर्मा को बताया वह 10 वीं की छात्रा है। मां सिलाई करने जाती है। वह छोटे भाई के साथ घर पर रहती है। मम्मी की गैर मौजूदगी में पापा धमका कर तीन साल से दुष्कर्म कर रहे हैं। हिम्मत कर मम्मी को बताया, लेकिन पापा ने मेरे साथ उन्हें भी कमरे में बंद कर दिया।

आरोपी पिता बोला -गलती हो गई

मामले में पुलिस ने पीडि़ता के धारा 164 के बयान दर्ज करवाए और राकेश को तलाशा। शराब के नशे में गिरफ्त में आए राकेश से टीआई वर्मा ने सख्ती से पूछताछ की। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करना कबूलते हुए कहा कि उससे गलती हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्लोरिया चिटफंड कंपनी संचालकों की संपत्ति होगी राजसात, ईओडब्ल्यू ने एडीएम को दी जानकारी

Wed Feb 3 , 2021
उज्जैन, देवास, धार के लोगों को लगाई थी 23 करोड़ की चपत उज्जैन, अग्निपथ। रुपए दोगुने करने का झांसा देकर 23 हजार लोगों को करीब 13 करोड़ की चपत लगाने वाले ग्लोरिया चिटफंड कंपनी संचालकों की संपत्ति जल्द राजसात हो सकती है। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अनुसंधान) ने प्रकरण के आरोपियों […]

Breaking News