प्रियंका के काफिले की गाड़ियां टकराईं:हादसे के बाद प्रियंका गांधी ने कार का शीशा साफ किया, योगी के मंत्री बोले- मुंह साफ करना चाहिए

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर जा रही थीं। रास्ते में एक हादसे के बाद प्रियंका अपनी गाड़ी का शीशा खुद साफ करती नजर आईं। विंडस्क्रीन साफ करते हुए प्रियंका के फोटो वायरल हुए तो उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस के नेताओं को शीशे की बजाय अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए।

प्रियंका जब रामपुर की तरफ बढ़ रही थीं तो उनके काफिले की गाड़ियां टकरा गईं। हादसा इसलिए हुआ, क्योंकि प्रियंका की कार का शीशा साफ नहीं होने की वजह से उनके ड्राइवर को विजिबिलिटी में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में हापुड़ के पास ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए तो उनके पीछे चल रही गाड़ियां भी रोकनी पड़ीं, जिससे वे आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि कोई जख्मी नहीं हुआ।

ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान के घर पहुंची प्रियंका
किसानों के मुद्दे पर संसद से सड़क तक हंगामा हो रहा है। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर के डिबडिबा गांव पहुंचीं। यहां वे ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान नवरीत सिंह की तेरहवीं में शामिल हुईं। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हादसे में नवरीत की मौत हो गई थी।

किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने 15 दिन में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं
कांग्रेस किसानों का समर्थन करते हुए सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सरकार किसानों को धमकी क्यों दे रही है, उन्हें पीटा क्यों जा रहा है? इसकी बजाय सरकार उनसे बातचीत क्यों नहीं करती? किसानों के मुद्दे राहुल पिछले 15 दिन में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं।

राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी बुधवार को सदन में कहा था कि सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए, प्रधानमंत्री खुद यह ऐलान करें तो अच्छा होगा। आजाद ने कहा कि किसानों के आगे तो अंग्रेजों को भी झुकना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिर डिलीट हुए कंगना रणौत के ट्वीट्स, ट्विटर ने दिया नियमों का हवाला

Thu Feb 4 , 2021
मुंबई। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के कुछ ट्वीट्स को ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इसे लेकर ट्विटर का कहना है कि उन्होंने अपने पोस्ट्स में अभद्र भाषा को लेकर बने नियमों का उल्लंघन किया था। अभिनेत्री के दो […]

Breaking News