इंडिया वर्सेस इंग्लैंडः चेन्नई टेस्ट मैच, शुरुआती दौर में भारत के झटके दो विकेट

चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता और भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

37 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। 63 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद डॉमिनिक सिब्ले और कप्तान जो रूट ने मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला है। रूट 11 और सिब्ले 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लंच ब्रेक से कुछ देर पहले ही आर अश्विन ने भारत को पहला ब्रेकथ्रू दिलाया। रोरी बर्न्स 33 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमाकर आउट हुए। बर्न्स ने डॉमिनिक सिब्ले के साथ पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई। सिब्ले 26 रन बनाकर खेल रहे हैं, उनका साथ देने डैनियल लॉरेंस आए हैं।

इंग्लैंड का प्लेइंग XI: रोरी बर्न्स, डॉमिनिक सिब्ले, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर, डॉमिनिक बेस, जोफरा आर्चर, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

भारत का प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज नदीम।

मैच से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अक्षर ने बाएं पैर के घुटने में दर्द की शिकायत की थी। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन के लिहाज से भी बहुत अहम है। इस सीरीज के नतीजे से तय होगा कि जून में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम फाइनल मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड ने पहले ही फाइनल का टिकट कटा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड 19 वैक्सीनः फाइजर ने भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए दिया आवेदन वापस लिया

Fri Feb 5 , 2021
नई दिल्ली। अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने भारत में अपने कोविड -19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए दिए गए आवेदन को वापस लेने का फैसला किया है। फाइजर के प्रवक्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। फाइजर के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने अपनी कोविड-19 […]

Breaking News