कलेक्टर ऑफिस की कर्मचारी घूस लेती पकड़ाई

नामांतरण पंजी के लिए किसान से मांगे थे 700 रुपए

उज्जैन,अग्निपथ। लोकायुक्त टीम ने कलेक्टर कार्यालय के प्रतिलिपि शाखा में पदस्थ सहायक कापिस्ट को शुक्रवार दोपहर किसान से 500रुपए की घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। आरोप है महिला ने नामांतरण पंजी नकल के लिए युवक से 700 रुपए मांगे थे।

महिदपुर के झारड़ा स्थित छोटा नलखेड़ा के जगदीश पिता चंदरलाल कलाल (32) को क्रेडिट कार्ड बनवाना है। कार्ड के लिए नामांतरण पंजी की जरुरत होने पर उसने 4 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय के प्रतिलिपि शाखा में आवेदन दिया था। नकल के लिए सहायक कापिस्ट शशि त्यागी निवासी दानीगेट ने 700 रुपए मांगे थे। जगदीश ने लोकायुक्त एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान को शिकायत कर दी।

एसपी चौहान के आदेश पर डीएसपी वेदांत शर्मा ने ट्रेप करना तय किया। योजनानुसार त्यागी 200 रुपए देकर रुपए मांगने की वाइस रिकार्ड कर लाया। घूस मांगना स्पष्ट होने पर डीएसपी वेदांत शर्मा ने शुक्रवार दोपहर जगदीश को केमिकल लगे 500 रुपए देकर त्यागी के ऑफिस भेजा। त्यागी द्वारा घूस लेकर दराज में रखते ही महिला आरक्षकों ने पकड़ लिया।

50 रुपए की रसीद, 650 घूस

डीएसपी शर्मा ने बताया नकल के लिए 50 रुपए की रसीद कटती है, लेकिन त्यागी ने आवेदन के साथ ही 200 रुपए ले लिए थे। घूस की राशि मिलने के बाद दराज तलाशी तो आवेदन के साथ दिए रुपए बरामद हो गए। उन्होंने कहा जांच में अन्य लिप्तता मिलती है तो उस पर भी कार्रवाई करेंगे। शशि 27 मार्च 2004 को संविदा पर नियुक्त हुई थी। ट्रेप होने पर उसका बर्खास्त होना तय हो गया है।

इनकी रही भूमिका

सहायक कापिस्ट त्यागी को रंगेहाथ पकडऩे में डीएसपी शर्मा के साथ ही आरक्षक विशाल रेशमिया, हितेश ललावत,अनिल अटोलिया,ज्योति वर्मा व कीर्ति सोलंकी की विशेष भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन्मदिन पर व्यर्थ खर्च की बजाय, 70 बालिकाओं को भोजन कराया

Fri Feb 5 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना काल सभी को बहुत कुछ सिखा कर गया। दूसरों के काम आना व सहयोग करना उसमें से एक है, इसी सीख को आत्मसात करते हुए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक उज्जैन के अध्यक्ष रितेश पतंगिया, सचिव प्रियंका विनायका और कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन द्वारा सेवाकार्य की एक नई […]

Breaking News