जन्मदिन पर व्यर्थ खर्च की बजाय, 70 बालिकाओं को भोजन कराया

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना काल सभी को बहुत कुछ सिखा कर गया। दूसरों के काम आना व सहयोग करना उसमें से एक है, इसी सीख को आत्मसात करते हुए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक उज्जैन के अध्यक्ष रितेश पतंगिया, सचिव प्रियंका विनायका और कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन द्वारा सेवाकार्य की एक नई पहल की गई।

सम्यक ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य विजय ममता पाटोदी द्वारा पौत्र चिरंजीव आर्याश पाटोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किसी होटल में खाना ना खिलाकर सेवा भारती द्वारा संचालित बालिका वनवासी कन्या छात्रावास में रहने वाली 70 बालिकाओं को भोजन कराया। इसके साथ ही सभी ग्रुप सदस्यों से अनुरोध किया कि यह पुनीत कार्य प्रेरणादायक है, इसका हम सभी को अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अजीत जैन, पंकज जैन, अभिषेक विनायका, अवतंश जैन, रीमा पतंगिया, ज्योति जैन, अनिल जैन, राकेश जैन, दीपिका जैन, रजनी जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: मुंह के सामने अतिक्रमण..!

Fri Feb 5 , 2021
नगर निगम का अमला आए दिन प्रेस विज्ञप्तियों में शहर के कई हिस्सों से अतिक्रमण हटाने का लंबा-चौड़ा दावा करता है। बड़ी-बड़ी कार्रवाई और जुर्माने का बखान किया जाता है, लेकिन शर्मनाक पहलू यह है कि नगर निगम के सामने ही अतिक्रमण तेजी से फैल रहा है और यहां कभी […]

Breaking News