प्रतिबंधित पॉलीथिन का चालान बनाने पहुंचे निगमकर्मी के साथ मारपीट

किराना दुकान संचालक ने छीना रसीद कट्टा, पांच पर केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शनिवार सुबह किराना दुकान संचालक ने अपने परिवार के साथ मिलकर निगमकर्मी के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने दुकान संचालक और उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि नगर निगम में दरोगा विजय पिता राजाराम बाली निवासी नलियाबाखल स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ और मेट अशोक तंवर के साथ नागझिरी में प्रतिबंधित पॉलीथिन अभियान में कार्रवाई के लिये पहुंचा था।

क्षेत्र के बुआजी कॉम्पलेक्स स्थित भोला किराना पर उसने ग्राहकों को पॉलीथिन में सामान लेते देखा तो दुकान संचालक भोला कुशवाह के खिलाफ चालानी कार्रवाई के लिये पहुंचा। पूर्व में भी दुकान संचालक का चालान काटा गया था। उसने दरोगा को देखा तो गाली-गलौज करने लगा और फोन कर अपने 2 पुत्र और पिता और भाई जितेन्द्र कुशवाह जो पुलिस में है। सभी को बुला लिया और दरोगा को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। विजय बाली के साथ मारपीट होती देख मेट और स्वास्थ्य अधिकारी बीच बचाव के लिये पहुंचे।

दुकान संचालक ने जान से मारने की धमकी दी और चले गये। घटनाक्रम के बाद मामला थाने पहुंचा तो विजय की शिकायत पर भोला कुशवाह उसके पिता नाथूसिंह भाई जितेन्द्र और दो पुत्रों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। विजय को काफी चोंट लगी थी, जिसके चलते उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती किया है।

दरोगा को लगा कि पुलिस आई है

जिला अस्पताल में भर्ती विजय बाली ने बताया कि जब उसके साथ मारपीट हो रही थी उसी दौरान पुलिस की डायल 100 आई। उसे लगा कि पुलिस उसकी मदद के लिये आई है, लेकिन उसमें किराना दुकान संचालक का भाई जितेन्द्र वर्दी में सवार होकर आया था। जिसने आते ही मारपीट शुरू कर दी। दरोगा के साथ हुई मारपीट के बाद निगम कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। सभी ने निगमायुक्त से मिलकर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रोफेसरों के बीच मारपीट के बाद छात्र संगठन के दबाव में कुलपति ने बेदिया को हटाया

Sat Feb 6 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हुई घटना से शैक्षणिक जगत शर्मसार होने के बाद एमबीए के विभागाध्यक्ष डीडी बेदिया ने विभागाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पूर्व छात्र संगठनों ने जमकर हंगामा किया और इस घटना में शामिल दोनों प्रोफेसरों को बर्खास्त करने की मांग करते हुए एनएसयूआई […]

Breaking News