हफ्ता वसूली को लेकर हुई थी महाकाल मंदिर के पास चाकूबाजी

हमलावर की शिकायत पर घायल के खिलाफ केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर के पास हुई चाकूबाजी में पुलिस ने हमलावर को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। घायल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमलावर से दुकान लगाने के लिये हफ्ता मांगा था। पुलिस ने हमलावर की शिकायत पर घायल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर को महाकाल मंदिर के पास बड़ा गणेश मंदिर मार्ग पर चाकूबाजी में किशोर बैरागी घायल हो गया था। बीच बचाव में उसकी पत्नी स्वाति को भी चाकू लगा था। घायल दंपति ने हमले का आरोप शुभम लोधी पर लगाया था। मामले में शुभम के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज कर उसे रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि दुकान लगाने पर किशोर बैरागी ने अपने साथी नानू, छोटू और बिट्टू के साथ मिलकर हफ्ता मांगा था। इंकार करने पर दुकान में तोडफ़ोड़ की थी। जिसके चलते उसने हमला कर दिया था। पुलिस ने हमलावर शुभम की शिकायत पर घायल किशोर और उसके साथियों पर ह ता वसूली का प्रकरण दर्ज कर उसे दोपहर में न्यायालय पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।

घायल दंपति ने पिता पर लगाया था आरोप

शनिवार दोपहर हुई चाकूबाजी की घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किशोर और उसकी पत्नी स्वाति ने हमले का आरोप शुभम और उसके पिता पर लगाया था, घायल किशोर का कहना था कि शुभम ने उसकी पत्नी पर कमेंट्स किया था और घूर कर देखा था, इस बात पर वह उसकी दुकान पर पहुंचे थे। उसी दौरान शुभम ने पिता के साथ मिलकर मिर्ची स्प्रे आंखों में डाला और चाकू मारे। पुलिस जांच में घायल दंपति द्वारा शुभम के पिता पर लगाये आरोप झूठे पाए गये।

असामाजिक तत्व खराब कर रहे छबि

महाकाल मंदिर के आसपास दुकान लगाने वालों में होने वाले आये दिन के विवाद से धार्मिक नगरी की छबि खराब हो रही है। एक माह पूर्व मंदिर के आसपास दुकान लगाने वालों ने प्रेस फोटोग्राफर पर हमला कर दिया था। कुछ वर्ष पूर्व दर्शन के लिये आई महिला और उसके मासूम बच्चे के साथ दुकानदार ने मारपीट की थी और पति की हत्या कर दी थी। इससे पहले दुकानदारों के बीच हुई चाकूबाजी में भी एक युवक की हत्या की जा चुकी है। मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा दुकानें लगाई जाती है घटना होने पर पुलिस कुछ दिन स ती दिखाती है, उसके बाद हालत वैसे ही हो जाते है। जिससे धार्मिक नगरी की छबि खराब हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रोटोकॉल के साथ 250 रु. टिकट धारी श्रद्धालुओं ने भी किए नंदीहॉल से दर्शन

Sun Feb 7 , 2021
नगाड़ा गेट को धक्का लगाने लगे दर्शनार्थी, मजबूरी में दरवाजा खोलकर प्रवेश कराया उज्जैन,अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को जोरदार भीड़ भगवान महाकाल के दर्शन को उमड़ी। इस दौरान प्रोटोकॉल के साथ-साथ 250 रु. टिकट धारी श्रद्धालु भी नंदीहाल में प्रवेश करते रहे। मंदिर में भीड़ इतनी अधिक थी […]

Breaking News