देवास-शाजापुर सीट पर दूसरी बार भाजपा के महेंद्र सोलंकी ने लहराया परचम

कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

देवास, अग्निपथ। शाजापुर-देवास लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय को 4 लाख 25 हजार 265 से अधिक मतों से हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर ऋजू बाफना ने प्रमाण-पत्र दिया।

जनता को धन्यवाद देते हुए महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास मेरी प्राथमिकता में शामिल रहेंगे। देश में चारों तरफ नरेंद्र मोदी के नाम की धूम है। देश की जनता ने एक बार फिरसे मोदी को जनादेश दिया है। सोलंकी ने जीत में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी की लहर है और लगातार तीसरी बार देश में मोदी जी की सरकार बन रही है। 400 के आंकड़े से पिछड़ जाने पर उन्होंने कहा कि यह नारा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया गया था। लेकिन बड़ी बात यह है कि हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।

बता दें कि भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी का मुकाबला कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय से था। इस सीट से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं, इस सीट पर कुल 14 लाख 63 हजार 743 लाख मतदाता ने वोट डाला था। सोलंकी ने जीत में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी माता टेकरी पहुंचे और उन्होंने माँ तुलजा भवानी-माँ चामुण्डा की पूजा कर दर्शन किए। तत्पश्चात श्री सोलंकी मल्हार रोड स्थित धुनी संस्थान पहुंचे और सद्गुरू शीलनाथ जी महाराज के दर्शन किए। देवास लोकसभा सीट का इतिहास रोचक है। यह सीट भाजपा के प्रभाव वाली सीट मानी जाती है।

 जज की नौकरी छोड़ सांसद बने

सन 1984 और 2009 के चुनाव को अगर छोड़ दें तो लगातार भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की है। इसी कड़ी में एक बार फिर देवास लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने जीत हासिल की। देवास-शाजापुर लोकसभा सीट पर भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी और कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय के बीच टक्कर का मुकाबला हुआ। महेंद्र सिंह सोलंकी सोलंकी मौजूदा सांसद हैं। उन्होंने जज की नौकरी छोड़ साल 2019 में पहली बार सांसद बने। वहीं राजेंद्र मालवीय ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा।

Next Post

दुनिया के सबसे मनोहारी सूर्योदय और सूर्यास्त देखना हो तो चले आइये पोखरा

Wed Jun 5 , 2024
अर्जुन सिंह चंदेल पोखरा में शांति स्तूप के बाद हमारी टीम पहुँच गयी पोखरा शहर के मध्य में स्थित माता विन्ध्यवासिनी के दर्शन करने। ऊँचाई पर होने के कारण वहाँ से पोखरा शहर का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। मंदिर परिसर में ही इस्कॉन के भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन करने […]