मध्य प्रदेश: नहर में गिरी 54 यात्रियों से भरी बेकाबू बस, 18 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

सतना/सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। अब तक इस हादसे में 18 लोगों की मौत की खबर है। बस में करीब 54 लोग सवार थे। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। घटना की सूचना के बाद SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक 7 लोगों को बचाया जा चुका है और अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल कलेक्टर से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली।

बस जिस नहर में गिरी है वह सीधे बाणसागर डैम से जुड़ी हुई है, इसलिए नहर में पानी भी तेज रफ़्तार के साथ बह रहा रहा है और पानी की मात्रा भी अधिक है। जिससे रेस्क्यू में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना प्रदेश के रामपुर के नेकिन थाना क्षेत्र के पटना पुलिया की है, जहां यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई है। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार हैं, लेकिन अनुमानित संख्या 54 के करीब बताई जा रही है।

SDRF की टीम और गोताखोरों की मदद से सात लोगों को बचा लिया गया है। टीम के मुताबिक़ बचाए गए लोगों की हालत काफी गम्भीर है और उन्हें रीवा के अस्पताल में भर्ती कराने के भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी के कलेक्टर से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। दें कि घटना की सूचना के बाद SDRF की टीम, गोताखोर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस के नहर में गिरने के बाद लोगों को बचाने और बस को नहर से बाहर निकालने के लिए करें की मदद ली जा रही है। साथ ही यह नहर बाणसागर डैम से जुड़ी हुई है, जिसके लिए नहर का पानी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लंच के बाद का मैच शुरू भारत जीत से 1 विकेट दूर

Tue Feb 16 , 2021
भारत को मिला बड़ा विकेट, अक्षर पटेल ने जो रूट को भेजा पवेलियन चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। छोटे दिल लंच के बाद का मैच […]