मोदी के चोपड़े का कायाकल्प; मुख्यमंत्री ने जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिलाई शपथ

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पुरातात्विक धरोहर मोदी का चोपड़ा में श्रमदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को जल स्त्रोत के संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक हमारे नदी , कुएं ,पोखर, तालाब, झरने आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावडिय़ों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा। मुझे बताते हुए खुशी है कि जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है। 6 लाख से अधिक लोगों द्वारा अभियान में जन भागीदारी की गई है। जल स्रोतों की संरक्षण के लिए 4000 करोड़ रुपए से अधिक के काम किए जा रहें हैं।

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विवेक जोशी तथा संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मोदी का चोपड़ा जल स्त्रोत का भ्रमण किया औरजिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध रूप से आपूर्ति बनी रहती है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोत मोदी का चोपड़ा का कायाकल्प किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर सभी को पितृ दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिता का कर्तव्य अनुपम होता है और पिता के द्वारा सभी कि अपेक्षाएं और आकांक्षा पूरी होती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता इस धरती पर भगवान तुल्य होते हैं।

6 लाख से अधिक नागरिकों की जन भागीदारी ने बनाया जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल

मोदी का चोपड़ा पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर यादव ने शपथ दिलवाकर उपस्थित सभी को जल संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जल गंगा संवर्धन मिशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि लगभग 4000 करोड़ रुपए के 6000 से अधिक कार्य अभियान में सफलतापूर्वक संपूर्ण किए गए हैं। सरकार के इस अभियान में 6 लाख से अधिक नागरिकों द्वारा श्रमदान कर इसे जन अभियान का रूप दे दिया है।

इस अभियान से जनता को अपनी पुरानी जल संरचनाओं विरासतों पर गर्व हुआ है।उन्होंने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध रूप से आपूर्ति बनी रहती है।उन्होंने जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा,साफ सफाई के साथ बेहतर रखरखाव के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम संपूर्ण विकास की परिकल्पना के लिए सभी को साथ लेकर चल रहे हैं।

Next Post

गंगा दशमी पर्व पर संतों ने निकाली पेशवाई, उज्जैन में दिखा सिंहस्थ की तरह नजारा

Sun Jun 16 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने रविवार को गंगा दशमी पर्व पर नीलगंगा में स्थित पंच दशनाम जूना अखाड़ा घाट पर नील गंगा सरोवर में स्नान के पश्चात मुख्यमंत्री ने मां गंगा का पूजन-अर्चन किया, नीलगंगा सरोवर का पंचामृत अभिषेक किया तथा श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के निशान देवता […]