राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 20 फरवरी को करेंगी दीक्षांत समारोह का शुभारंभ

उज्जैन,अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ करने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिभा का अनावरण भी करेगी। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा 5 करोड़ की लागत से निर्मित परीक्षा एवं गोपनीय भवन का लोकार्पण किया जाएगा।

कुलपति पांडेय ने मीडिया से चर्चा कर रहे थे उन्होंने कहा कि समारोह की अध्यक्षता मध्यप्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में दोपहर तीन बजे होगा। समारोह मे मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के चेयरमैन डी.पी. सिंह होंगे। उसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सासंद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन होगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम मे सम्मिलित होने वाले पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या अब तक 342 हो गई है। इसमें स्नातक गोल्ड मेडल 34, स्नातकोत्तर गोल्ड मेडल धारी 69, एवं पीएचडी उपाधि 239 विद्यार्थी शामिल है। दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने वाले समस्त विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं अपने साथ फोटो परिचय पत्र लेकर आए एवं दो बजे तक अपना स्थान ग्रहण करें।

कुलपति ने कहा है कि 10 कुलपतियों को आमंत्रित किया गया है जिन की स्वीकृति अभी प्राप्त हो चुकी है। साथ ही शहर से सो के लगभग गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कोरोना काल के चलते एक घंटा 15 मिनट का रखा गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान कुलसचिव यूएन शुक्ल, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: पुलिस की अधूरी समझाइश...!

Wed Feb 17 , 2021
पुलिस अधीक्षक जिले में सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दे चुके हैं कि अपराधों पर लगाम कसी जाये। लेकिन थाना प्रभारियों को तो सिर्फ रात में 10 बजे से दुकानें बंद कराने की ही ड्यूटी बची है। जबकि पुलिस की गाड़ी किसी दुकान पर पहुंचती है और वहां पर सायरन […]

Breaking News