पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर कांग्रेस ने फूंका विरोध का बिगुल: युवा कांग्रेस के मार्च में बाइक धकेलते हुए जताया विरोध

उज्जैन। दामों में लगातार बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छूने लगे हैं। पेट्रोल का मूल्य तीन अंकों में पहुंचने के बाद कांग्रेस ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। इसको लेकर युवा कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला।

पेट्रोल डीजल के मूल्यों के कारण देश का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। महंगाई लगातार आसमान छू रही हैं, जिससे आमजन बहुत परेशान हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी के नेतृत्व में चिमनगंज मंडी पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोयला फाटक चौराहे से चिमनगंज मंडी पेट्रोल पंप तक पैदल मार्च निकाला। जिसमें सरकारों द्वारा कीमतों पर लगाम न लगा पाने के विरोध स्वरूप मोटरसाइकिल को हाथ से धकेलते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए तथा सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग की गई।

यह जानकारी देते हुए योगेश साद ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र गोयल, बबलू खींची, राकेश गिरजे, ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा, मुजीब कुरैशी, तबरेज खान, शाकिर खान, राहुल गहलोत, जितेंद्र निगम, राजू तोमर, रवि यादव, राजेश शर्मा, मेहताब शाह लाला, दीपेश जैन, जावेद पटेल, अर्पित यादव, चारुदत्त जोशी, अतुल चौरसिया, सोहेल कुरेशी, पवन मालवीय, मोहसिन खान, विशु यादव, आयुष भाटी, राज उदयवाल, दीपक वर्मा, इमरान खान, अफजल खान, नवीन बलदिया, ठाकुर, जमील कुरैशी, तेजकरण परमार, रीतेश बिहनिया, राहुल अखण्ड, अर्पण राठौर आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने किया 20 को बंद का आह्वान

इधर, बेतहाशा महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 20 फरवरी को प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान किया है। इस दौरान उज्जैन में भी पार्टी द्वारा बंद का आह्वान किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि रोजाना पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। वही गैस सिलेंडर के भी दाम भी आसमान छू गए। बेतहाशा महंगाई के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार 20 फरवरी को शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश सोनी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में शहर बंद का आह्वान किया जाएगा। इसके पूर्व 19 फरवरी को शहर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से रैली भी निकाली जाएगी जो शहर का भ्रमण करेगी जो आमजन को 20 फरवरी को भारत बंद के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारकोटिक्स दवा बेचने में अनियमितता पर मेडिकल स्टोर का लायसेंस निरस्त

Wed Feb 17 , 2021
उज्जैन। डॉक्टर के पर्चे के बगैर नारकोटिक्स दवा बेचने के मामले में फ्रीगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर का लायसेंस निरस्त कर दिया गया है। दुकान मालिक द्वारा नोटिस का संतोषजनक जवाब न दे पाने के कारण प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधी प्रशासन के औषधी अनुज्ञापन प्राधिकारी […]

Breaking News