ताजपुर के भाजपा और कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं के बीच विधायक कार्यालय के नीचे हथियार चले

दो कार्यकर्ता हुए लहुलूहान, घायल ने कहा-पिस्टल से फायर भी किए पुलिस ने गोली चलने से किया इन्कार

उज्जैन, अग्निपथ। माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्रीगंज में विधायक सतीश मालवीय के कार्यालय द्वारका माई टॉवर के नीचे ताजपुर के रहने वाले भाजपा के कार्यकर्ता और चुनावी दौर में कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं के बीच बड़ा विवाद हो गया। इस विवाद में विधायक कार्यालय के नीचे ही एक पक्ष ने दूसरे पर तलवार, लाठी और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

मुख्यमंत्री के गृह नगर उज्जैन में एक दिन पहले ही जिला कांग्रेस ने हल्लाबोल का आयोजन कर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच बड़ा विवाद हो गया जिसमें खुलकर हथियार चले। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तो कुछ लोग पिस्टल-बंदूक लेकर चलते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं एक और वायरल वीडियो में लाठियों से वार करते हुए एक व्यक्ति नजर आ रहा है। विवाद का कारण क्या है यह तो स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन यह पूरी तरह से राजनीतिक विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष ताजपुर के रहने वाले हैं। विवाद में घायल हुए ताजपुर के रहने वाले ओम पाटीदार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं वे युवा मोर्चा के महामंत्री और पाटीदार समाज के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। हमले में उनका छोटा भाई पवन पाटीदार भी घायल हुआ है।

पाटीदार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिनेश गुप्ता से पूर्व में कभी कोई विवाद नहीं हुआ। शनिवार सुबह पहली बार केवल दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई थी। इसी मामूली विवाद के बाद दोपहर में विधायक कार्यालय में चर्चा कर जब ओम पाटीदार नीचे आए तो यहां दिनेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, महेश गुप्ता, राजू गुप्ता, प्रज्वल गुप्ता आदि ने उन पर लाठियों, पाइप और तलवार से हमला कर दिया। ओम पाटीदार ने कहा कि उन पर पिस्टल से गोली भी चलाई गई।

चुनावी दौर में कांग्रेस से भाजपा में आए..

मारपीट के इस मामले में पुलिस ने दिनेश गुप्ता सहित तीन चार लोगों को आरोपी बनाया है। दिनेश गुप्ता खनिज व्यापारी हंै। वह चुनावी दौर में कांग्रेस छोडकऱ भाजपा में शामिल हुआ था। जब वे कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे तब कुछ भाजपाइयों ने विरोध किया था जिसमें पाटीदार भी थे। संभवत: इसी विवाद के चलते यह हमला हुआ है। पाटीदार और गुप्ता दोनों ही विधायक सतीश मालवीय के समर्थक माने जाते हैं।

टीआई बोले- रहने वाले ताजपुर के यहां आकर लड़े

दोनों पक्ष ताजपुर के रहने वाले हैं यहां आकर क्यों लड़े और हथियार उज्जैन में किसने उपलब्ध कराए या वे वाहनों में साथ लेकर आए इसकी जांच की जा रही है। मामले में पांच-छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विधायक ने विवाद से दूरी बनाई

विधायक सतीश मालवीय ने पूरे मामले से दूरी बना ली है। उन्होंने इस विवाद से खुद को अनजान बताया। अग्रिपथ से चर्चा में उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए विवाद की जानकारी लगी। उन्होंने कहा कि वे दो दिन शहर से बाहर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस विवाद को उनके कार्यालय से जोडऩा सही नहीं है।

Next Post

शव के परिवहन पर ड्राइवर से मांगा कमीशन, स्वीपर निलंंबित

Sat Aug 17 , 2024
कलेक्टर ने जिसे आर्थिक मदद दी उससे ही कमीशन मांग रहा था उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम के स्वीपर द्वारा शव के परिवहन में कमीशन मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिसके लिए आर्थिक सहायता जुटाई स्वीपर ने उसी के ड्राइवर […]
निलंबित, suspend, निलंबन