करनाल की पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद लगी भीषण आग, 4 मजदूर बुरी तरह झुलसे, 3 की मौत

करनाल। हरियाणा में करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके से तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे में मारे गए तीनों मजदूर तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा मंगलवार रात को हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, करनाल के घोघड़ीपुर फाटक के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इस आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे के चलते फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर भी आग में बुरी तरह झुलस गए। सभी को तुरंत नजदीक के अस्पातल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान इनमें से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चौथे मजदूर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

धमाके और आग के कारण फैक्ट्री का सारा सामान जलकर राख हो गया और छत व दीवारें और छत भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

पटाखा फैक्ट्री में आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना:मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों के लोगों को दिल्ली में एंट्री तभी, जब कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होगी

Wed Feb 24 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है। अब 5 राज्यों से दिल्ली जाने वाले लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और पंजाब से दिल्ली आने वाले लोगों को निगेटिव RT-PCR दिखाने पर ही दिल्ली […]