भाजपा के सदस्य बनो नहीं तो छाती पर गोली खाओ

मृतक के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

शाजापुर, अग्निपथ। मक्सी में हुए उपद्रव के तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह वहां पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मक्सी थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है बुधवार को दो पक्षो में विवाद साम्प्रदायिक तनाव में बदल गया था। जहां अब प्रशासन द्वारा धारा 163 लगाई गई है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह वहां पहुंचे और मृतक अमजद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मीडिया से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना की जवाबदारी मक्सी पुलिस और पुलिस अधीक्षक की है। जिन्होंने उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि दोनो भाजपा के लिए काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जो पूरे फसाद की जड़ है। आप भाजपा के सदस्य बनो नहीं तो छाती पर गोली खाओ।

जैसी सरकार वैसा भेष

मक्सी के थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल को लेकर उन्होंने कहा कि वे जैसी सरकार आती है वे उसी भेष में हो जाते हैं। यदि वे पहले ही दिन उचित कार्रवाई करते तो यह मामला इतना बढ़ता ही नहीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को लेकर कहा कि मैने जब एसपी साहब से चर्चा की तो उन्होने कहा कि कार्रवाई प्रोसेस में है। यही नहीं उन्होंने अपने टीआई से यह भी नहीं पूछा कि आपने एफआईआर क्यों नहीं की।

आगे भी लड़ाई लड़ेंगे

दिग्विजयसिंह ने कहा कि कांग्रेस पीडितों के साथ है। क्योंकि पिछले 20 सालों में भाजपा ने प्रदेश की हालत खराब कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक किसी भी भ्रष्टाचार के मामले मेें किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन कांग्रेस पीडि़तों को न्याय दिलाएगी और आगे भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जिम्मेदारी एसपी शाजापुर और टीआई मक्सी की है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की कि मक्सी थाना प्रभारी और एसपी को यहां से हटाकर मामले की न्यायिक जांच की जाए।

Next Post

रमाकांत गल्र्स होस्टल की मैस में खाना बनाने के बर्तन नहीं, वाटर कूलर भी खराब

Fri Sep 27 , 2024
छात्राओं ने कुलगुरु से की शिकायत, एक हॉल में 50 स्टूडेंट्स उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय के रमाबाई गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने कुलपति कार्यालय पहुंचकर कुलगुरु प्रो. पांडे को हॉस्टल की समस्याएं बताई हैं। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल के मैस में खाना बनाने के लिए बर्तन भी […]