उज्जैन, अग्निपथ। महानंदानगर में रहने वाले रिटायर्ड प्राचार्य घर की बाथरूम में मृत अवस्था में मिले। वे अपने मकान में अकेले रहते थे। सुबह से शाम तक दरवाजा नहीं खोलने पर पडोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर में पहुंचकर उन्हें मृत पाया। इसके बाद शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया संजय पिता चेतन कुक्कू उम्र 70 वर्ष रिटायर्ड प्राचार्य थे।
वे महानंदानगर स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। कईं सालों से उनकी पत्नी उनसे अलग रहती थी। उनके बच्चे भी साथ नहीं हैं। गुरुवार सुबह से उनके घर का दरवाजा नहीं खुला था। दूधवाले सहित कईं लोग उनके घर आए लेकिन उन्हेांने दरवाजा नहीं खोला। शाम तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाले लोगों को आशंका हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोडकऱ देखा तो वे बाथरूम में मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को सूचना दी जिसके बाद जयपुर से उनके कुछ रिश्तेदार उज्जैन पहुुंचे।
विराट नगर में युवक ने फांसी लगाई
उज्जैन, अग्निपथ। चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित विराट नगर में रहने वाले इफ्तियार पिता अब्दुल खालिद उम्र्र 35 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह टेलर का काम करता था एवं उसकी पत्नी व तीन बेटियां थी। मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।