फैक्ट्री से 17 क्विंटल मावा जब्त खाद्य सुरक्षा विभाग ने सेंपल भरा

उज्जैन/उन्हेल,अग्निपथ। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने बुधवार को उन्हेल में एक मावा फैक्ट्री का निरीक्षण किया। यहां से 17 क्विंटल मावे के साथ ही सोड़ा मिलने पर फैक्ट्री संचालक से जवाब तलब किए और सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे है।

उन्हेल स्थित ग्राम दीदीया खेड़ी में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने दीपराज पटेल की मावा फैक्ट्री है। बुधवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां कोल्ड में करीब 17 क्विंटल मावा और खाने का सोड़ा भी मिला। पूछताछ में फैक्ट्री संचालक पटेल ने बताया कि मावा चिकना बनाने के लिए सोड़ा डालते हैं। टीम ने यहां से मावा, घी, क्रीम, खाने का सोड़ा, दूध आदि के सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही कोल्ड में मिला मावा रिपोर्ट आने तक जब्त कर सुरक्षित रखने को दे दिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारी बसंतदत्त शर्मा, बीएस देवलिया, प्रभुलाल डोडियार, आरक्षक श्रीराज परमार व राजकुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शर्मनाक ..महाकाल मंदिर के सहायक प्रोटोकाल कर्मचारी पर महिलाकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप

Wed Feb 24 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। महाकाल मंदिर के सहायक प्रोटोकाल कर्मचारी पर महिला सफाईकर्मियों ने गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह को भी शिकायत की है। मामले में मंदिर के सहायक प्रशासक जांच कर रहे है। नानाखेड़ा स्थित विक्रम नगर निवासी मनीष शर्मा कृषि उपज मंडी में निरीक्षक है। प्रशासन […]