तालाब में मछली पकडऩे गए मछुआरे की डूबने से मौत

डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। तालाब में मछली पकडऩे गए मछुआरे की शुक्रवार दोपहर डूबने से मौत हो गई। उसका शव शनिवार सुबह तैराकों ने खोज निकाला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया देपालपुर का रहने वाला पवन पिता राजेंद्र बाथम घट्टिया के समालता में अपने फूफा चुन्नीलाल के पास रहता था। शुक्रवार सुबह वह गांव के रहने वाले महेश के साथ तालाब में मछली पकडऩे गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथी महेश किनारे पर था उसने उसे डूबते हुए देखकर शोर मचाया लेकिन वह डूब चुका था।

पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ तालाब पर पहुंची और भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तैराकों की मदद से पवन को खोजने के प्रयास किए लेकिन शुक्रवार रात तक वह नहीं मिला। शनिवार सुबह फिर से पुलिस ने तैराक दल को बुलाकर रेस्क्यू शुरू किया। सुबह करीब 7 बजे उसका शव मिला। पुलिस ने शव जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर्स ने मृत्यु की पुष्टि की।

नृसिंह घाट से नदी में कूदे युवक का शव मिला

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल थाना क्षेत्र स्थित नृसिंह घाट से शिप्रा नदी में कूदे युवक का शव देर रात पुलिस ने नदी से बरामद कर लिया। युवक ने शिप्रा में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस ने बताया सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम शिप्रा नदी के नृसिंह घाट पर पहुंच गई थी। तैराक ों की मदद से युवक की खोजबीन शुरू कर दी थी। तैराक ों के दल ने देर रात तक नदी में खोजबीन की और तलहटी में पहुंच चुके युवक को खोजकर निकाला।

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर्स ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र तकरीबन 40 वर्ष है पुलिस ने आसपास के सभी थानों पर उसकी फोटो भेजी है लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मरच्युरी में रखवाया है।

Next Post

हिंदूवादी नेता की हत्या की सुपारी देने का प्रयास

Sat Oct 5 , 2024
रुपए के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद, प्रकरण दर्ज उज्जैन, अग्निपथ। हिंदूवादी नेता की हत्या के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है। सुपारी देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति का पूर्व में हिंदूवादी नेता से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने इस मामले […]