कभी कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े

राम कथा में बही ज्ञान की गंगा, कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान

उज्जैन। कर्मण्य सेवा समिति द्वारा श्री राम कथा ज्ञान गंगा में कथा व्यास पंडित जगन्नाथ दास द्वारा राम कथा के माध्यम से ज्ञान गंगा की बारिश में दिनोंदिन धर्मालु जनों की संख्या बढ़ती जा रही है।

शुक्रवार को उनके द्वारा श्री राम विवाह का मंगल प्रसंग सुनाने के साथ ही बताया गया कि कि कभी कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़ता है श्रीराम को भी नदी पार करने हेतु केवट को याद करना पड़ाष राम युग में भी श्रीराम द्वारा सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा जनमानस को दी गई। राम कथा के बाद समिति अध्यक्ष राधा गुप्ता एवं साथियों द्वारा कोराना योद्धा के रूप में माधव नगर अस्पताल के कोराना टीम प्रभारी डॉक्टर भोजराज शर्मा एवं जिला माइक्रोबायोलॉजिस्ट इमरान खान प्रभारी अशोक शिवहरे एवं श्रीमती क्षमा शर्मा का स्वागत का सम्मान मुख्य अतिथि मुकेश टटवाल प्रदेश महामंत्री भाजपा अजा मोर्चा एवं वरिष्ठ पत्रकार एसएन शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन युवा समाजसेवी दीपक शर्मा द्वारा किया गया। राम कथा में योगेश मीणा एवं कल्पेश गट्टानी एवं महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल में श्रद्धालु मॉस्क तो लगा रहे, लेकिन मुंह से नीचे

Thu Feb 25 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में श्रद्धालु बिना किसी मॉस्क के आसानी से प्रवेश कर रहे हैं। एक द्वार पर सख्ती की जा रही है तो दूसरे द्वार पर इसको अनदेखा किया जा रहा है। अधिकांश श्रद्धालु मुंह पर मॉस्क तो लगाए हैं, लेकिन मुंह को नहीं ढंका गया है, जिसके […]