उज्जैन: दशहरे पर तीन स्थानों पर होगा रावण दहन

उज्जैन, अग्निपथ। शहर मेें शनिवार को परपंरागत रूप से दशहरा मनाया जायेगा। इस मौके पर दशहरा मैदान, कार्तिक मेला ग्राउंड और भैरवगढ़ मेें रावण दहन होगा।
दशहरा मैदान में 45 मिनिट तक आतिशबाजी होगी इसके बाद रावण दहन होगा।

दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष ओम अमरनाथ खत्री ने बताया कि उज्जैन के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. लाला अमरनाथ की स्मृति में दशहरा महोत्सव 61 वर्षों से निरन्तर आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में दशहरा मैदान पर दशहरा महोत्सव मनाये जाने की प्राचीन परम्परा है। किसी कारणवश जब कुछ वर्षों तक दशहरा महोत्सव के आयोजन में विघ्न आया तब स्व लाला अमरनाथ ने सन् 1963 इसे पुन प्रारम्भ किया तब से इस आयोजन को स्व. अमरनाथ और उनके परिवार द्वारा सतत आयोजित किया जा रहा है।

12 अक्टूबर को कलेक्टर नीरज सिंह द्वारा पूजन अर्चन कर समारोह का प्रारम्भ किया जायेगा। एसपी प्रदीप शर्मा भव्य अतिशबाजी की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल कालूहेड़ा, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, डॉ. सत्यनारायण जटिया (पूर्व केन्द्रीय मंत्री), विधायक महेश परमार, निगम सभापति कलावती यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, पूर्व विधायक पारस जैन मौजूद रहेंगे।

दशहरा महोत्सव समिति के प्रमुख शिवा ओम खत्री ने बताया इस वर्ष भव्य आकर्षक अतिशबाजी का आयोजन कार्यक्रम में सतत 45 मिनिट तक चलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पिलकेन्द अरोरा एवं डॉ. हरीशकुमार सिंह द्वारा किया जायेगा।

कार्तिक मेला में 40 फीट उंचे गोल्डन, सिल्वर झरना रहेंगे आकर्षण का केंद्र

कार्तिक मेला प्रांगण में स्व. प्रेमनारायण यादव व स्व. राम भैया यादव की स्मृति में शनिवार को 101 फीट उंचे रावण का दहन किया जाएगा। समिति के सचिव चेतन प्रेमनारायण यादव ने बताया कि रावण पर आतिशबाजी के माध्यम से जगमगाते तीरों से प्रहार किया जावेगा, जिसमें ग्वालियर एवं शिवपुरी के आतिशबाज जंगी प्रदर्शन करेंगे। इस बार आतिशबाजी में विशेष आर्कषण 40 फीट उंचे गोल्डन एंव सिल्वर झरना रहेंगें।

आतिशबाजी का प्रदर्शन संध्या 6:30 बजे से किया जावेगा। रावण के पुतले का निर्माण सुप्रसिद्ध कलाकार राम लखन के निर्देशन में किया जा रहा है। भगवान श्रीराम लक्ष्मण की सवारी व देवगुरु बृहस्पति महाराज की पालकी का परम्परानुसार कार्तिक मेला प्रांगण पर पहुंचेगी। पालकी का पूजन आयुक्त नगर पालिका निगम आशीष पाठक के द्वारा किया जावेगा, एवं समिति द्वारा सभी धर्मगुरूओं का सम्मान किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि पंडित आनंदशंकर व्यास एवं पं. स्व. राधेश्याम जी उपाध्याय की प्रेरणा से उप महापौर स्व. प्रेमनारायण जी यादव समिति के सदस्यों ने नागरिको की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 1983 से इस आयोजन की शुरूआत की थी। इस वर्ष भी भगवान श्रीराम एवं रावण युद्ध मे मध्य समर क्षेत्र में संवाद भी होंगे।

भैरव गढ़ मे होगा 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

भैरव गढ़ स्थित उन्हेल नाका चौराहे पर आज 12 अक्टूबर की रात 8:00 बजे 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके पश्चात दशहरा मिलन समारोह का आयोजन होगा। श्री राम नवयुवक मंडल के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद संजय कोरट ने बताया कि आयोजन का यह 27 वा वर्ष है। रावण के पुतले का निर्माण उज्जैन निवासी राजेंद्र चावड़ा द्वारा किया गया है। जबकि आतिशबाजी के लिए देवास के कलाकार छोटे खान और आरिफ खान को बुलाया गया है।

Next Post

उज्जैन : महाष्टमी पर माता को लगा मदिरा का भोग

Fri Oct 11 , 2024
चौबीस खंभा पर हुई नगर पूजा, मां महामाया व महालया के पूजन के बाद नगर के देवी-देवताओं को पूजा उज्जैन, अग्निपथ। नवरात्रि की महाअष्टमी पर शुक्रवार को शासकीय नगर पूजा की गई। कलेक्टर नीरज सिंह ने चौबीस खम्बा माता मंदिर में महामाया और महालया माता को मदिरा का भोग लगाकर […]