विशेष सुरक्षा अधिकारी तैनात फिर भी महाकाल मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण यथावत है। आये दिन प्रशासन अतिक्रमण हटाने का दावा जरूर करता है, लेकिन हालात नहीं बदलते।

पिछले दिनो महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के सामने की ओर तेज बारिश के दौरान एक दीवार गिर गई थी जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद प्रशासन ने मंदिर क्षेत्र में चारों ओर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की थी और दावा किया था अब मंदिर क्षेत्र में दोबारा स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण नहीं होन ेदिया जायेगा।

इसके बाद अतिक्रमण हटाने के विशेष अभियान यहां पर विशेष सुरक्षा अधिकारी के रूप में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की नियुक्ति भी की गई थी। लेकिन हालात आज भी वही हैं। न तो सुरक्ष कंपनी क्रिस्टल का अतिक्रमण हटाने के प्रति ध्यान है, न सुरक्षा अधिकारी का और ना ही नगर निगम का।

आये दिन चलाते हैं मुहिम

मंदिर समिति प्रशासन श्री गणेश धाकड़ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए मंदिर समिति द्वारा आये दिन अपने कर्मचारियों के माध्यम से अभियान चलाया जाता है। मार्ग में जहां भी बाधा होगी उसे दूर किया जायेगा।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने किये भगवान महाकाल के दर्शन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका उज्जैन पहुंचे है, जहां भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। राज्यपाल ने पूजन करने के बाद नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। वही मंदिर समिति द्वारा राज्यपाल का सम्मान किया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। राज्यपाल ने प्रोटोकॉल अनुसार गर्भगृह में पूजन किया। इस दौरान संजय पुजारी, राम पुजारी, आशीष पुजारी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल उपस्थित थे।

पूजन के बाद नंदी हाल में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने राज्यपाल डेका को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रसादी भेंट कर सम्मान किया।

Next Post

जानिये कौन हैं कपिला गौशाला के गौसेवक महाराज अच्युत्तानंद जी

Wed Oct 23 , 2024
कपिला गौशाला से लौटकर अर्जुन सिंह चंदेल यत्र गाव: प्रसन्ना: स्यु: प्रसन्नास्तत्र सम्पद:। यत्र गावो विषण्णा: स्युर्विषण्णास्तत्र सम्पदा:।। अर्थ- जहाँ गाय प्रसन्न रहती है वहाँ सभी सम्पत्तियाँ प्रसन्न रहती है। जहाँ गायें दु:ख पाती हैं, वहाँ सारी सम्पदायें दु:खी हो जाती है। उज्जैन, अग्निपथ। शहर से 12 किलोमीटर दूर ग्राम […]