मिस इंडिया निकिता आज आयेंगी उज्जैन

मिस इंडिया निकिता

स्वागत के लिए उज्जैन से जायेंगे परिजन, चिंतामण गणेश -महाकाल दर्शन के साथ ही दीप ज्योति उत्सव में भी जायेंगी

उज्जैन, अग्निपथ। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 बनने के बाद निकिता पोरवाल पहली बार आज 27 अक्टूबर रविवार को उज्जैन आएंगी। यहां भगवान चिंतामण गणेश के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। साथ ही एक विशाल रोड शो निकलेगा।

निकिता पोरवाल मुंबई से रवाना होकर आज सुबह 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां उज्जैन से पहुंचे परिजनों के साथ गणमान्यजन स्वागत करेंगे। 10.30 बजे इंदौर से रवाना होंगे। 12 बजे उज्जैन स्थित अरविंद नगर में मिस इंडिया अपने घर पहुंचेंगी। जहां परिजनों के बीच समय बिताकर दोपहर 2 बजे चिंतामण गणेश मंदिर दर्शन हेतु निकलेंगी।

जनता का अभिवादन स्वीकारेंगी निकिता

यहां से दोपहर 3 बजे महाकाल मंदिर के लिए रवाना होंगी। दर्शन उपरांत 4.45 बजे रोड़ शो टॉवर चौक से प्रारंभ होगा, रोड शो के माध्यम से निकिता उज्जैन शहर की जनता का अभिवादन स्वीकारेंगी। शहीद पार्क, देवास रोड़ होते हुए इस्कॉन मंदिर पर रोड़ शो खत्म होगा। यहां से शाम 8.30 बजे से रूद्राक्ष में समारोह होगा। जिसमें शहर के गणमान्य जनशामिल होंगे।

28 अक्टूबर को सुबह 8 से 9 कॉर्मल कान्वेंट स्कूल, 11 से 12 बजे रेलव ेस्टेशन के पीछे भारतीय ज्ञानपीठ पहुंचेगी। 3.30 बजे रूद्राक्ष होटल में प्रेस कांफ्रेंस होगी। 6.30 से 8 बजे कालिदास अकादेमी संकुल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। 29 को शाम 7.30 से 9 बजे तक दीप ज्योति महोत्सव में शामिल होंगे। जिसमें मिट्टी से दीप, बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के साथ बातचीत करते हुए लोकल फॉर वोकल को प्रोत्साहित करेंगी।

शहर के आगर रोड स्थित अरविंद नगर में रहने वाले तेल कारोबारी अशोक व राजकुमारी पोरवाल की बेटी ने 16 अक्टूबर की रात को हुए फाइनल मुकाबले में फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब जीता था। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था।निकिता को एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है। निकिता कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिख चुकी हैं। उनके लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है। ये पहली बार है, जब मध्यप्रदेश से किसी ने मिस इंडिया का खिताब जीता है।

Next Post

उज्जैन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बने महंत डॉ. रामेश्वर दास, महामंत्री रामेश्वर गिरी महाराज

Sat Oct 26 , 2024
सिंहस्थ 2028 के कार्यों के संबंध में 28 अक्टूबर को भोपाल में मिलेंगे मुख्यमंत्री से उज्जैन, अग्निपथ। एक और जहां शासन प्रशासन सिंहस्थ 2028 की तैयारी में लगा है, वहीं साधु संतों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन अखाड़ा परिषद का चुनाव शनिवार […]
उज्जैन अखाड़ा परिषद चुनाव