नगर के 5 प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण को भोपाल से मिली हरी झंडी

उज्जैन, अग्निपथ। 8 नवंबर 2024 की तारीख उज्जैनवासियों के लिये मिलीजुली रही। सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर प्रदेश की राजधानी में मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुयी पर्यवेक्षण समिति की प्रथम बैठक में शहर के पाँच प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण हेतु 90 करोड़ 24 लाख की राशि को स्वीकृति प्रदान की। वहीं दुर्भाग्यपूर्ण इस मायने में रही कि पेयजल से संबंधित प्रस्तावों को आज की बैठक में रखा ही नहीं गया।

पर सडक़ों के चौड़ीकरण की नागरिकों की वर्षों पुरानी माँग स्वीकृत होने पर नागरिकों में हर्ष है। इन मार्गों के चौड़ीकरण हो जाने से यातायात की समस्या से जूझ रहे शहर के 6 लाख नागरिकों को राहत मिलेगी। पर्यवेक्षण समिति द्वारा स्वीकृति पश्चात उज्जैन नगर निगम इन कार्यों की निविदा निकालेगी ताकि कार्य प्रारंभ किये जा सके।

उल्लेखनीय बात यह है कि सडक़ चौड़ीकरण के प्रस्तावों में अधिकतम समय सीमा दो वर्ष की है। महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण को स्वीकृति मिलने पर शहर के नागरिकों ने माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Next Post

खान नदी डायवर्शन मामले में घट्टिया क्षेत्र में 3 ग्राम के किसान होंगे प्रभावित

Fri Nov 8 , 2024
एसडीएम घट्टिया ने ली किसानों की बैठक, समस्याएं सुन रिपोर्ट बनाई उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया क्षेत्र में खान डायवर्शन किये जाने को लेकर पाइप डाले जायेंगे जिसके लिये किसानों की भूमि का अस्थाई रूप से अधिग्रहण किया जायेगा। घट्टिया एसडीएम ने किसानों की एक बैठक बुलाकर उनको समझाइश दी और उनकी […]

Breaking News