ओटीपी बताते ही खाते से निकल गये 37 हजार

ट्रेवल्स संचालक के साथ धोखाधड़ी

उज्जैन। ऑनलाइन गाड़ी बुक कराने के नाम पर ट्रेवल्स संचालक से शातिर बदमाश ने रुपयों का ट्रांजेक्शन करने के लिये ओटीपी पूछ लिया और खाते से 37 हजार रुपये उड़ा दिये।

आगर रोड चंद्रनगर में रहने वाला महेश पिता भैरुलाल मेकाले ट्रेवल्स एजेंसी चलाता है। 23 फरवरी को उसके मोबाइल पर 8099248713 नंबर से कॉल आया और गाड़ी बुक करने के लिये कहां गया। महेश ने किराया 5 हजार रुपये होना बताया। कॉल धारक ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की बात कहीं। कुछ देर बाद जब खाते में पैसे नहीं पहुंचे तो ट्रेवल्स संचालक ने फिर से कॉल किया और पैसे नहीं आने की बात कहीं। गाड़ी बुक कराने वाले ने कहा कि मैने माईकोम बैंक ओपन एप से पैसे भेजे है। आप भी उक्त एप डाउनलोड कर ले।

एप डाउनलोड करने के बाद भी पैसे नहीं पहुंचे तो दोनों के बीच दोबारा बातचीत हुई। इस दौरान ट्रेवल्स संचालक से शो ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चैक करने का कहा गया। उसने हिस्ट्री चैक की तो सामने वाले ने उससे वन टाइप पासवर्ड मांग लिया। कुछ देर बाद ट्रेवल्स संचालक के मोबाइन पर 15 हजार रुपये खाते से निकलने का मैसेज आया।

वह कुछ समझ पाता उसके खाते से 12 हजार 999 और 9 हजार 999 रुपये और निकलने के मैसेज आ गये। 37 हजार से अधिक निकलते ही उसने गाड़ी बुक कराने वाले को कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो चुका था।

उसने मामले की शिकायत चिमनगंज थाना पुलिस को दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार देर रात मामले में मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज सायबर सेल की मदद से कॉल हिस्ट्री पता करने के प्रयास शुरु किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: पॉलीथिन मुहिम सिर्फ दिखावा

Tue Mar 2 , 2021
नगर निगम इन दिनों सफाई सर्वेक्षण में बेहतर अंक पाने की लालसा में कई हथकंडे अपना रही है, उसमें एक है पॉलीथिन पर अंकुश। शासन-प्रशासन ने पतली पॉलीथिन के उपयोग पर अंकुश लगा रखा है। प्लास्टिक से बने डिस्पोजल (कटोरी-ग्लास) पर भी प्रतिबंध लगा रहा है और उपयोग करते पाए […]

Breaking News