खिचड़ा खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों को फूड पाइजिनिंग

पूरे परिवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित फाजलपुरा में रहने वाले परिवार के चार लोगों को फूड पाइजिनिंग का शिकार होने के बाद गुरुवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल में उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर हुई इसके बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने बाजार से खिचड़ा लाकर खाया था।

पुलिस ने बताया फाजलपुरा निवासी साबिर, शबनम, आलिया और लइक को गुरुवार रात खिचड़ा खाने के बाद उल्टियां होने लगी। इस पर पड़ोसी उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए।

चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बताया कि सभी को फूड पाइजिनिंग हुई है। अस्पताल में सभी का उपचार शुरू किया गया। देर रात हालत में सुधार होने पर सभी ने अस्पताल से डिस्चार्ज लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बासाी रोटी के पोहे और बाजार से खिचड़ा लाकर खाया था। इसी के बाद उनकी हालत बिगड़ी। शुक्रवार सुबह पुलिस उनके बयान लेने पहुंची तो एक भी व्यक्ति अस्पताल में नहीं मिला।

युवक ने सल्फास खाया, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
कचनारिया नलखेड़ा निवासी 25 वर्षीय बलराम पिता हुकूमसिंह सुबह खेत पर गया था। यहां दोपहर में वह उल्टियां करने लगा। आसपास के किसानों ने हालत बिगड़ती देख उसके परिजनों को सूचना दी।

परिजन उसे पहले आगर अस्पताल ले गए जहां से चरक अस्पताल रैफर किया गया। उसके भाई लाखन सिंह ने बताया कि उज्जैन लाते समय बलराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भाई के मुताबिक बलराम की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके बच्चे नहीं थे। उसने किन कारणों के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।

Next Post

चयनित शिक्षकों ने दंडवत यात्रा निकाली, आज रामघाट पर जलसत्याग्रह

Fri Jan 3 , 2025
पद वृद्धि की मांग की, तीन दिन चलेगा प्रदर्शन उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन में वर्ग 1 (2023) भर्ती की दूसरी काउंसिलिंग में 20 हजार पदों की वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। पद वृद्धि की मांग कर रहे सैकड़ों वेटिंग शिक्षकों ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल […]

Breaking News