प्रभात गश्त में पकड़ाई अवैध शराब से भरी बिना नंबर की कार

3 दिनों की रिमांड पर चालक, खरगोन से लाया था उज्जैन

उज्जैन। बिना नंबर की कार चला रहा चालक शुक्रवार तडक़े प्रभात गश्त कर रही पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहा था, शंका के आधार पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया तो कार में भरी अवैध शराब की पेटियां बरामद हो गई।

पंवासा टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि विक्रमनगर ब्रिज के पास उद्योगपुरी में प्रभात गश्त कर ही पुलिस टीम को देख बिना नंबर की बलेनो कार के चालक ने रफ्तार तेज कर भागने का प्रयास किया। गश्त में शामिल पुलिस जवानों ने शंका होने पर घेराबंदी कर रोका और चालक को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली तो उसमें देशी शराब की 11 पेटियां भरी नजर आई। चालक को कार सहित पूछताछ के लिये थाने लाया गया। जहां उसने अपना नाम श्रीकांत पिता ईश्वरलाल सोलंकी निवासी ज्ञान टेकरी भैरवगढ़ होना बताया।

शराब के संबंध में पूछने पर खरगोन जिले के बडवाह से लाना बताया। शराब अवैध तरीके से उज्जैन लाई गई थी। जिसकी कीमत 55 हजार रुपये होना पाई गई। पुलिस ने शराब के साथ 7 लाख रुपये कीमत की कार जब्त कर श्रीकांत के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर दोपहर में न्यायालय पेश किया। जहां से तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया है।

टीआई के अनुसार रिमांड अवधि में शराब तस्कर की तलाश में एक टीम बडवाह भेजी जाएगी। संभवत: अवैध कारोबार से जुड़े कुछ और लोगों की जानकारी सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंटरनेशिया कंपनी के बैंक अकाउंट में 1 करोड़ रुपए, खाता सीज

Fri Mar 5 , 2021
मामला : नौकरी के नाम पर ठगी का, एक दर्जन आरोपी बढ़ेंगे उज्जैन, अग्निपथ। नौकरी के नाम पर सैकड़ों बेरोजगारों से करोड़ों रुपए ठगने वाली इंटरनेशिया कंपनी के इंडसइंड बैंक स्थित अकाउंट में एक करोड़ रुपए जमा मिले। जानकारी के बाद मामले की जांच कर रही चिमनगंज पुलिस ने खाता […]