प्रताप मेहता बार काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए दूसरी बार निर्वाचित

उज्जैन,अग्निपथ।मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एवं वरिष्ठ अभिभाषक प्रताप मेहता दूसरी बार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के लिए हुए चुनाव में एकतरफा मुकाबले में विजय हुए हंै। इस चुनाव में चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 25 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसमें मेहता को सर्वाधिक 14 मत प्राप्त हुए। बाकी तीन सदस्यों को मिलाकर केवल 11 मत ही प्राप्त हुए। श्री मेहता की इस उपलब्धि पर जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल से हर बार नवनिर्वाचित कार्यकारिणी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए एक सदस्य का निर्वाचन करती आई है। इसके लिए कार्यकारिणी सदस्य बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य लिए चुनाव करते आए है। इसके लिए हुए चुनाव में दूसरी बार उज्जैन के प्रताप मेहता निर्वाचित घोषित किए गए।

उनके साथ अखंड प्रताप सिंह एवं शैलेंद्र वर्मा को स्टेट बार कौंसिल का चेयरमैन बनाया गया है। चुनाव में इंदौर के सुनील गुप्ता एवं स्टेट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रहे राजेश पांडे, सागर को केवल पांच मत ही प्राप्त हुए। एक अन्य उम्मीदवार एवं जबलपुर के पूर्व सांसद के पुत्र मृगेंद्रसिंह को उनका खुद का ही मत प्राप्त हुआ।

चुनाव अधिकारी प्रशांत दुबे ने बताया कि चुनाव में 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया गया था। जिसमें श्री मेहता 14 मत प्राप्त कर विजय घोषित किए गए है। इस मौके पर स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष डा विजय चौधरी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल, 44 करोड़ में आरडी गार्डी प्रबंधन ने खरीदा

Tue Mar 9 , 2021
पर्दे के पीछे तीन बीजेपी नेताओं की भी भूमिका उज्जैन, अग्निपथ। शहर में हरिफाटक फोरलेन पर स्थित सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल का करीब 44 करोड़ रुपए में सौदा होने की जानकारी सामने आई है। उज्जैन के भारतीय जनता पार्टी के चार नेताओं ने मिलकर इस सौदेबाजी को अंजाम दिया है। 31 […]

Breaking News