महीनों से सैलरी नहीं मिली : नपा में कर्मचारियों ने किया हंगामा

शाखाओं के लगाए गेट, नारेबाजी की

धार, अग्निपथ। आर्थिक तंगी से जूझ रही धार नगर पालिका अब अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रही है। लगातार वेतन की मांग करने पर सुनवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने काम ही बंद कर दिया। सुबह 11 बजे कर्मचारी नपा कार्यालय पहुंचे। इसके बाद नियमित कर्मचारियों को साथ में लेकर आउटसोर्स कर्मियों ने शाखाओं के गेट बंद कर दिए व हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश बोडाने ने भी कर्मचारियों से चर्चा की। इसके बाद अंत में जल्द ही वेतन देने का आश्वासन अधिकारियों ने जरूर दिया हैं, किंतु कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त नहीं किया है।

आउटसोर्स कर्मचारियों को 10 माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके लाखों रुपए नपा पर बकाया हो गए है। त्यौहारों पर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी कार्यालय के मुख्य गेट के सामने जमीन पर बैठ गए व वेतन देने की बात को लेकर नारेबाजी करने लगे।

सफाई कर्मचारियों की माने तो स्वच्छता सर्वेक्षण के कारण सभी से 12 से 15 घंटे काम करवाया गया, किंतु अब कार्यों का मूल्य उन्हें नहीं मिल रहा है। घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। किराए का मकान लेकर रहने वाले कर्मियों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल धार नगर पालिका पिछले दो सालों से आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं, शहर के कई बड़े प्रोजेक्ट राशि नहीं होने के कारण अटके हैं। कुछ ठेकेदारों ने टेंडर तो लिए हैं, किंतु धरातल पर काम शुरु ही नहीं किया है।

नपा में मस्टर, परमानेंट, आउटसोर्स और विनियमित के करीब 350 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, नपा को प्रतिमाह सैलरी के रुप में एक करोड़ 35 लाख रुपए खर्च करना होते है। इसके साथ बिजली, डीजल सहित अन्य खर्च 70 लाख रुपए होता है।

अब हर माह नियमित रुप से सैलरी सहित अन्य खर्च पूरे करने के लिए नपा को दो करोड़ रुपए की राशि चाहिए। किंतु शासन से चुंगी के रुप में मात्र 60 से 65 लाख रुपए ही आता हैं, इसी कारण वित्तिय स्थिति नपा की ठीक नहीं है।

दुकानों से भरोसा

नगर के महाजन रोड पर नपा द्वारा दुकानें बनाई गई थी, इन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के बाद व्यापारियों से तय राशि आने की उम्मीद थी। किंतु कई व्यापारियों ने अभी तक दुकानों की एक किस्त तक जमा नहीं की गई हैं, 23 दुकानों की नीलामी से 5 करोड़ रुपए नपा के पास आना है। इतनी बड़ी राशि जमा होने से नपा की वित्तीय स्थिति ठीक होने की उम्मी द है। इसी कारण नपा का पूरा भरोसा ही दुकानों पर बना है।

कर्मचारियों के अध्यक्ष मो अलहद ने बताया कि अगर शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे अपना काम बंद कर देंगे, जिससे नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। कई महीनों से वेतन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अब हमारे पास और कोई रास्ता नहीं बचा। हमारी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल रहा। अगर हमें शीघ्र वेतन नहीं मिला, तो हम शहर में सफाई का काम बंद कर देंगे।

इस महीने मिलेगी सैलरी

कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल आकर मिला था, दुकानों की राशि जल्द ही आने वाली है। जिसके बाद भुगतान किया जाएगा। वही इस महीने सैलरी कर्मचारियों को मिलेगी। – विकास डावर नपा सीएमओ धार।

Next Post

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1127 करोड़ की लागत की औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया

Tue Mar 25 , 2025
5046 युवाओं को मिलेगा रोजगार; व्यापार में कमिटमेंट का सर्वाधिक महत्व : मुख्यमंत्री उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से देश प्रदेश में समृद्धि बरस रही है। सम्राट विक्रमादित्य की गौरवशाली नगरी उज्जयिनी में प्रथम रीजनल इंडस्ट्रियल समिट का आयोजन हुआ था।उसकी सफलता […]
डॉ. मोहन यादव ने 1127 करोड़ की लागत की औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया