उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर में रहने वाले युवक ने पत्नी के विरह में जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने हाथ-पैर और पूरे शरीर पर उसका नाम लिखा। इसके बाद कमरे में बंद होकर सल्फास की दो-तीन पुडिया गटक ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया लेकिन उसकी मौत हो गई।
लखन पिता सीताराम मालवीय उम्र 24 साल पेंटर का काम करता था। मृतक की मां राजू बाई ने बताया डेढ साल पहले देवास के मेढकी में रहने वाली रूक्मणी से उसका विवाह किया था। शादी के कुछ महीने बाद रूक्मणी पारिवारिक विवाद के चलते घर छोडकऱ चली गई थी।
लाखन कईं बार उसे लेने के लिए गया लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इसी सदमें में वह शराब पीने लगा था। कुछ समय पहले लाखन के परिवार के लोग भी उसकी पत्नी को लेने के लिए गए थे लेकिन वो तब भी नहीं आई। इसी सदमे में मंगलवार को लखन ने शराब पी और घर आकर अपने कमरे में बंद हो गया। इसके बाद सल्फास की दो-तीन पुडिया खा ली।
देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां राजू बाई ने दरवाजा खटखटाया तब भी उसने दरवाजा नहीं खोला इस पर परिजनों ने दरवाजा तोडकर अंदर प्रवेश किया तो वह बेसूध मिला। उसके पूरे शरीर और हाथ पैरों पर पत्नी रूक्मणी का नाम लिखा था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स ने उपचार शुरू किया लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्ट मॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
ओटले पर बैठने की बात पर महिला ने युवक को डंडे से पीटा
उज्जैन, अग्निपथ। चिंतामण थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टंकारिया में युवक को ओटले पर बैठने की बात पर महिला ने डंडे से पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया जगदीश पिता मोहन बाथम निवासी ग्राम टंकारिया पंथ अपने गांव में रहने वाली उमा नामक महिला के आंगन में बने ओटले पर बैठा था। उमा ने उसे वहां से उठने के लिए कहा और गाली-गलौज करने लगी। जगदीश ने गाली देने से मना किया तो उमा ने घर के अंदर से डंडा निकालकर जगदीश को पीट दिया। पुलिस ने उमा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।