झारडा में अंधेकत्ल का खुलासा

जमीन विवाद के चलते चार दिन पहले पोते ने कर दी थी दादा की हत्या

उज्जैन, अग्निपथ। तीन दिन पहले झार्डा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लोटिया जुनार्दा में 62 वर्षीय व्यक्ति की उसी के खेत पर बनी झोपड़ी में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सुबह परिजनों को झोपड़ी में बुजुर्ग का शव पडा़ मिला था। मृतक के पोते ने पुलिस को वारदात की सूचना दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पोते ने ही जमीन विवाद के चलते साथियों के साथ मिलकर अपने दादा की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया 27-28 मार्च की मध्यरात्रि ग्राम लोटिया जुनार्दा में 62 वर्षीय अर्जुन पिता फतेहसिंह की गला रेतकर हत्या की गई। इस अंधेकत्ल में मुख्य आरोपी मृतक का पोता भारत सिंह पिता गोवर्धन सिंह उम्र 19 साल है । उसने उसके दो साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि पोता अपने दादा से अक्सर रुपए लेकर खर्च करता था और नशे और अन्य फि जूल खर्च करता था। दादा ने उसे खर्च के लिए रुपए देना कम किए तो वह जमीन अपने नाम करने की जिद्द करने लगा था। इसी बात को लेकर दादा अर्जुन सिंह से विवाद कर रहा था लेकिन उन्होंने वसीयत नहीं लिखी। इस बात पर पोता भडक गया और विवाद के चलते भारतसिंह ने प्रभुसिंह पिता रतन सिंह और दिलीप पिता रामलाल मालवीय के साथ मिलकर अपने दादा अर्जुन सिंह को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने हत्या के बाद मामले में जांच शुरू की तो संदेह के आधार पर भारतसिंह को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने पोते भारत सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Next Post

1 अप्रैल को अभा टेपा सम्मान हास्य अभिनेता एहसान कुरैशी को दिया जायेगा

Mon Mar 31 , 2025
मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर-एसपी भी समारोह में करेंगे शिरकत उज्जैन, अग्निपथ। अन्तरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर 1 अप्रैल को कालिदास अकादमी में 52वें अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध हास्य अभिनेता एहसान कुरैशी (मुंबई) आकर्षण का केन्द्र होंगे एवं इनको टेपा सम्मान प्रदान किया जायेगा। […]