सूने मकान का ताला चोरों ने चटकाया, चार लॉकर को खंगाला

Tala toda

नागदा, अग्निपथ। राजीव नगर में जामा मस्जिद के पास सूने मकान का ताला तोडकऱ अज्ञात बदमान जेवर और नकदी ले गए। सामान की तलाश में चोरों ने चार अलमारियों के ताले तोड़े और पलंग पेटी तथा घर का सामान बिखेर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना में सोने के जेवर तथा 20 हजार नगदी गया है। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम होने से घर के रहवासी इंदौर में गए हैं। उनके आने के बाद चोरी में गए सामान का पता चलेगा। उन्हें घटना की सूचना दे दी है।

मोहल्ले के निवासी इरशाद मंसूरी ने बताया यह मकान मरहुम गुलाम मोहम्मद मंसूरी का है। उनका बड़ा बेटा मोहम्मद इस्माइल रायपुर में पावर टूल्स का काम सीख रहा है तथा परिवार के साथ वहीं रहता है। छोटा बेटा रफीक मोहम्मद मंसूरी मसकद में काम करता है। रफीक की पत्नी और बेटी नागदा में मां के साथ रहते हैं। रिश्तेदारी में शादी होने के कारण तीनों इंदौर गए हैं। तीन दिन से घर के चैनल गेट और दरवाजे में ताला लगा था।

रिश्तेदार इरशाद मंसूरी ने बताया आते-जाते चैनल गेट देखते हुए जाते हैं। कल दोपहर तक ताला लगा था। आज दोपहर करीब 2:30 बजे यहां से गुजरते वक्त ताला नहीं दिखा और मुख्य दरवाजा खुला था तो रुककर देखा। चैनल गेट और मुख्य दरवाजे का ताला तथा अंदर के दरवाजे का नकूचा टूटा मिला। घर की चार अलमारियां खुली थीं। पलंग पेटी का बिस्तर घड़ी मिला तथा घर का सामान बिखरा हुआ था। इरशाद ने आसपास के लोगों को बताकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया। इरशाद ने बताया रफीक के परिजन को घटना की जानकारी दी है। उनके बताने पर अलमारी चेक की तो सोने की दो अंगूठी, एक चेन तथा 20 हजार रुपए नहीं मिले हैं। इसके अलावा और क्या सामान गया है यह परिवार के लोगों के आने के बाद स्पष्ट होगा। पड़ौसियों ने बताया कॉलोनी के लोगों का रात तक आना-जाना लगा रहता है। रात 12 बजे तक मकान के आसपास के लोग जाग रहे थे। तब तक कोई मकान के आस-पास कोई नहीं था। घटना देर रात को हुई होगी। इरशाद ने बताया परिजन के आने के बाद घटना की पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Next Post

150 मीटर जमीन न मिलने के कारण अटकी 204 किमी लंबी रेल लाइन

Wed Apr 23 , 2025
धार, अग्निपथ। इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया जा रहा है। लेकिन 150 मीटर जमीन ने मिलने के कारण 204 किमी लंबी इस रेल परियोजना पर संकट छाने लगा है। दरअसल सागौर-गुनावद रेलखंड के बीच एकलदुना गांव में एक किसान के खेत से रेल लाइन गुजरना […]