आज तीन ग्रहों की आसमान में परेड

चन्द्र, शुक्र व शनि के मिलन का दिखेगा दुर्लभ नजारा, सुबह 4.30 से 5.30 के बीच दिखेगा नजारा

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के आसमान में शुक्रवार तडक़े दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगा। चन्द्रमा, शुक्र व शनि ग्रहों के मिलन का यह अद्भुत नजारा बिना किसी टेलिस्कोप या दूरबीन के भी सामान्य तरीके से देखा जा सकेगा।

जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 को एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन प्रात: चन्द्रमा के साथ शुक्र एवं सबसे सुन्दर ग्रह शनि का मिलन (युति) होगा। सायन गणना के अनुसार 25 अप्रैल को शुक्र ग्रह मीन राशि में 27ए 20 अंश एवं शनि ग्रह भी मीन राशि में 27ए 16 अंश पर रहेगा।

केवल 0ए 4 अंश का अंतर होने के कारण दोनों अत्यन्त नजदीक दिखाई देंगे। इसे दोनों ग्रहों की अंशात्मक युति कहा जाता है। चन्द्रमा मेष राशि में 3ए 17 अंश पर रहेंगे। चन्द्रमा से दोनों ग्रहों में 6ए का अंतर होने के कारण यह दोनों ग्रह चन्द्रमा के नजदीक ऊपर की ओर दिखाई देंगे। सूर्य वृषभ राशि में 5ए 18 अंश पर रहेंगे।

जिससे सूर्य एवं इन ग्रहों में लगभग 38ए का अंतर रहेगा। जिसके कारण इन ग्रहों को दो चमकदार तारों के रूप में चन्द्रमा के साथ निकटता की स्थिति में लगभग एक घंटे तक स्पष्ट रूप से सूर्य उदय से पहले पूर्व की ओर देखा जा सकेगा। अद्भुत नजारे को देखने का उपयुक्त समय प्रात: 4.30 से 5.30 तक रहेगा। ग्रहों की चन्द्रमा के साथ निकटता को सामान्य आंखों से ही देखा जा सकेगा।

Next Post

युवक को चाकू मारने वाले आरोपियों की पहचान भी नहीं हुई, पुलिस गिरफ्त से दूर

Thu Apr 24 , 2025
तत्कालीन विवाद होने पर चार बदमाशों ने चाकू मारे और फरार हो गए थे उज्जैन, अग्निपथ। देवासगेट थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास बुधवार रात 12.30 बजे चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से वार कर प्राणघातक हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले और घायल […]