शाम को छाये काले बादल, हवा ने ढीले किये गर्मी के तेवर

दिन और रात का पारा गिरा, अंधड़ चला, आधा घंटा शहर की बिजली हुई गुल

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में शाम को एक बार फिर तेज हवाओं ने गर्मी की हेकड़ी निकाल दी। तेज गति से चले अंधड़ के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। हालांकि गर्मी के तीखे तेवर बरकरार रहे और झुलसाने वाली गर्मी पड़ती रही। शाम को शहर के आसमान पर काले बादल छा गये थे। हालांकि बादल बरसे नहीं लेकिन गर्मी के मौसम से थोड़ी राहत जरूर मिली।

मंगलवार शाम को चलीं तेज अंधड़ ने रात के तापमान में 2 डिग्री की कमी कर दी। मंगलवार बुधवार दरमियानी रात का तापमान 27 से 25 डिग्री पर आ गया। हालांकि बादलों के कारण लोगों को रात में उमस महसूस होती रही।

बुधवार को दिन में झुलसाने वाली तेज गर्मी का असर रहा। दोपहर होते होते आवश्यक काम होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकलते रहे। शाम होते होते तेज अंधड़ चलने लगा। लोगों के लगाये होर्डिंग्स आदि निकल कर सड़कों पर आ गये थे।

हवा का रुख चक्रवाती होने के कारण लोगों को अपने दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया था। कई जगहों पर घर पर लगी चददरें भी उड़ गई थीं। जिसके चलते दिन का पारा आधा डिग्री गिरकर 43 से 42.5 डिग्री पर आ गया था।

प्री मानसून एक्विटी चल रही

जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि अरब सागर के उपर प्रतिचक्रवात बनने के कारण प्री मानसून एक्टिविटी हो रही है। वहां से आने वाली हवा अपने में नमी लेकर आ रही है, जिसके चलते बादल छाने की स्थिति बन रही है। हालांकि उज्जैन में बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है, लेकिन प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हो रही है।

Next Post

जर्जर इमारत में चल रहा है कोतवाली थाना, पुलिस कर्मियों को सता रहा है डर

Wed Apr 30 , 2025
100 साल पुरानी इमारत में चल रहा थाना, चौड़ीकरण की भेंट चढ़ेगा उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस विभाग के द्वारा जहां थानों को अत्याधुनिक सुविधाएं देते हुए हाईटेक किया जा रहा है, साथ ही पुलिस कर्मी को हर सुविधा मुहैया करा रहा है, लेकिन वर्तमान में शहर में जिस इमारत में कोतवाली […]