चाय-नाश्ता करने निकले युवकों को मैजिक ने कुचला

दौलतगंज चौराहा पर दुर्घटना, 1 की मौत 2 घायल

उज्जैन, अग्निपथ। परिवार में शादी में शामिल 3 युवक शनिवार तडक़े चाय-नाश्ता करने के लिये बाइक से निकलते थे। दौलतगंज चौराहा पर रफ्तार से आई मैजिक ने कुचल दिया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में एक की मौत हो गई।

महाकाल थाने के एएसआई वीरभद्र ठाकुर ने बताया कि सुबह 4 बजे के लगभग बाइक सवार तीन युवक तोपखाना से जांसापुरा लौटते समय दौलतगंज चौराहा पर मैजिक से हुई दुर्घटना का शिकार हो गये थे। तीनों को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन रास्ते में एक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गये थे।

इस दौरान सामने आया कि मृतक आसिफ पिता असलम मीर 20 वर्ष निवासी जांसापुरा है। घायल उसके रिश्तेदार दिशान और मुन्नु उर्फ मुनवर है। दिशान की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गये। घायल मुन्नु के बयान दर्ज करने पर उसने बताया कि परिवार में शादी है। तीनों सुबह चाय-नाश्ता करने के लिये घर से आये थे। मैजिक फव्वारा चौक से इंदौरगेट की ओर जा रही थी। एएसआई के अनुसार मामले में दुर्घटना का प्रकरण दर्ज कर मर्ग कायम करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है।

दोपहर में रखा था शादी का खाना

बताया जा रहा था कि मृतक आसिफ के भानजे समीर की शादी का शनिवार दोपहर में खाना रखा गया था। आसिफ ने रात में ही खाना बनवाने की तैयारी शुरू कर दी थी और वह जमातखाने में ही था। आसिफ की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी। परिवार ने खाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया था। वहीं पुलिस का कहना था कि दुर्घटना के बाद मैजिक लेकर फरार हुए चालक की तलाश में कैमरों के फुटेज देखे गये हैं, लेकिन नंबर नहीं दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिप्रा में विस्फोट की दहशत, त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालु की संख्या में कमी

Sat Mar 13 , 2021
घाटों पर कराया फव्वारों से स्नान, पनौतियां डस्टबिन में छोड़ीं उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा में हुए विस्फोट को देखते हुए इस बार शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा फव्वारा स्नान करवाया गया। त्रिवेणी संगम पर सैकड़ों महिला पुरुषों ने फव्वारा स्नान के बाद पनौतियां छोडक़र भगवान शनिदेव के दर्शन […]