हादसा होते ही आईरेड पर करना होगी इंट्री, उज्जैन से की शुरुआत

परिवहन मंत्रालय ने बनाया एप, थानों में जांच अधिकारी की आईडी बनाई

उज्जैन,अग्निपथ। दुर्घटनाओं की वजह व उसकी रोकथाम के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने एक एप बनाया है। आई रेड नाम से बनाए इस एप की शुरुआत प्रदेश में उज्जैन से की गई है। अब घटना होने पर विवेचक को मौके से ही इंट्री करना होगी। इसके लिए जिले के सभी थानों में जांच अधिकारियों की आईडी बना दी गई है।

देश में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर परिवहन मंत्रालय ने आईरेड बनाया है। आईआईटी मद्रास द्वारा डेवलप किए इस एप का परीक्षण फिलहाल छह राज्यो में शुरू किया है। मप्र को शामिल करने पर रविवार को इसकी शुरुआत उज्जैन से की गई। यहां पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और पहले ही दिन सर्वाधिक इंट्री कर दी। सोमवार को फिर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने जिले के अधिकारियों को इस संबंध में समझाइश दी। नतीजतन तुरंत सभी थानों में जांच अधिकारियों के आईडी बनाकर अमल शुरू कर दिया।

यह होगा फायदा

रेड एप में पुलिस के साथ ही ट्रांसपोर्ट्र हाईवे व स्वास्थ विभाग को भी जोड़ गया है, जिससे जांच अधिकारी के इंट्री करते ही संबंधित विभाग को घटना की जानकारी मिल जाएगी। इससे ब्लैक स्पॉट का पता चलने पर रोड का सुधार किया जाएगा। स्वास्थ सेवाएं भी ऐसे स्थानों पर नियत की जा सकेगी।

ऐसे होगा सुधार

जांच अधिकारी को मौके से ही दुर्घटना, उसकी वजह, मौत, घायल की स्थिति सहित पूरी रिपोर्ट एप में भरना होगी। इसी के बाद एफआईआर दर्ज होगी। सीसीटीएनएस से जुड़ा होने से संबंधित विभागों तक जानकारी पहुंच जाएगी। ऐसे में एक ही जगह लगातार घटना होने पर सुधार तय है। क्योंकि एप की मानिटरिंग सुप्रीम कोर्ट कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैंकों की हड़ताल शुरू, लोगों को परेशानियों का सामना

Mon Mar 15 , 2021
बैंक कर्मियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन उज्जैन,अग्निपथ। बैंकों के निजीकरण के विरोध में देश के दस लाख बैंक कर्मियों ने दो दिनी हड़ताल सोमवार से शुरू हुई। इस हड़ताल की वजह से बैंकों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ, लेन-देन ना होने से आम लोगों के साथ व्यापारियों को […]