बंगाल में योगी बोले : 2014 के बाद बदला भारत, ममता को चंडी पाठ का सहारा, राहुल टेक रहे मंदिर में माथा

कोलकाता। बंगाल के पुरुलिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली की। इस रैली में योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले लोग मंदिर में जाने से डरते थे लेकिन अब ममता दीदी भी मंदिर में जाकर चंडी पाठ कर रही हैं। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंदिर में माथा टेक रहे हैं। 

रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के गुंडे कानून को नहीं मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दो मई के बाद टीएमसी की विदाई तय है। योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा कि टीएमसी के गुंडों को दो मई के बाद चुन-चुन कर सजा दी जाएगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं कृष्ण और राम की धरती से आया हूं और बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही है। बंगाल ने देश को राष्ट्रगान भी दिया और वंदे मातरम भी दिया है। रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में अराजकता का दौर खत्म होने जा रहा है और भाजपा के आते ही अराजकता को रफा-दफा कर दिया जाएगा। 

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल ने भी आजकल मंदिर में जाना शुरू कर दिया है लेकिन उन्हें मंदिर में बैठना तक नहीं आता। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब राहुल गांधी भी मंदिर में माथा टेक रहे हैं। 

योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए बोला कि दीदी जयश्री राम के नारे से चिढ़ती हैं। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि 2019 में जब यहां आया था तो मेरे हेलिकॉप्टर को उतरने नहीं दिया था, तब मैं झारखंड में हेलिकॉप्टर उतारकर 35 किमी सड़क मार्ग से बंगाल में पहुंचा था। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि मैंने उसी समय तय कर लिया था कि मैं पुरुलिया से चुनाव प्रचार का शुभारंभ करूंगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के एक और किसान ने दी जान 

Tue Mar 16 , 2021
सिंघु बॉर्डर से लौटे किसान ने निगला जहर, एक माह पहले किसानों के समर्थन में निकला था घर से  चंडीगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के एक और किसान की जान चली गई। सीमावर्ती पुलिस थाना भिंडी सैदा के अंतर्गत आते गांव कड़ियाल में एक नौजवान किसान ने जहर […]