बॉलीवुड में कोरोना: अब आमिर खान को हुआ कोरोना, घर में खुद को किया क्वारंटीन

Aamir Khan

मुंबई। देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय हैं। वहीं, महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना की लहर है। प्रदेश में आए दिन हजारों नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड गलियारे को भी इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी के बाद अब आमिर खान भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

आमिर के प्रवक्ता ने बताया- ‘मिस्टर आमिर खान कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं। वह सभी लोग जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हों, कृपया जरूरी सावधानी बरतें और अपना टेस्ट करवाएं। आप सब की दुआओं के लिए शुक्रिया।

आमिर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया छोड़ने का एलान किया था। आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए लिखा था, ‘दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर इतने प्यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका दिल से शुक्रिया। मेरा दिल भर आया है। दूसरी खबर ये है, कि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। हालांकि मैं इस माध्यम पर वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला कर लिया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे। इसके साथ ही AKP (आमिर खान प्रोडक्शन) ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है, तो भविष्य में मेरी फिल्मों की अपडेट आपको @akppl_official से ही मिलेगी। ढेर सारा प्यार।’

ये फिल्मी हस्तियां भी हो चुकी हैं कोरोना संक्रमित

कार्तिक आर्यन

इससे पहले कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। कार्तिक ने एक बड़े प्लस के साइन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।’

अमिताभ बच्चन
बता दें कि लगातार कोरोना के मामलो के बीच हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।  इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय मूल के इस डॉक्टर को मिला अमेरिका में कोरोना के कहर को थामने का जिम्मा

Wed Mar 24 , 2021
नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइेडन के नए सर्जन जनरल भारतीय- अमेरिकी विवेक मुर्ति ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस को खत्म करना है।सर्जन जनरल चुने जाने के बाद विवेक मूर्ति ने ट्वीट कर कहा, सर्जन जनरल के रूप में एक बार फिर सेवा करने के लिए सीनेट […]
Dr Vivek Murti Surgeon General America