प्रसूता को ले जा रही एंबुलेंस मार्ग के किनारे पलटी, मौके पर हुई डिलीवरी

नीलगाय सडक़ पर आने से हादसा

उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया के ग्राम बिछड़ौद से शनिवार रात गर्भवती महिला को प्रसूति के लिए परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अचानक नीलगाय सडक़ पर आ गई। जिसकी वजह से एंबुलेंस पलट गई। हादसे में झटका लगने के कारण गर्भवती महिला की मौके पर ही डिलीवरी हो गई।

गनीमत रही कि आशा कार्यकर्ता एंबुलेंस में मौजूद थी जिनकी मदद से डिलीवरी कराई जा सकी। बाद में कुछ राहगीरों की मदद से प्रसूता और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टिया पहुंचाया गया। मां और शिशु दोनों स्वस्थ हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिछडौद की रहने वाली किरण पति शुभम बरगुंडा उम्र 24 साल को शनिवार रात 11.30 बजे डिलीवरी का दर्द उठने पर एंबुलेंस से घट्टिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। नजरपुर-बिछडौद के बीच8 गडरौली फंटा के पास अचानक नीलगाय आने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई।

वाहन में उस समय गर्भवती महिला के साथ उसकी मां और आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं। हादसे के बाद आशा कार्यकर्ता ने मौके पर ही प्रसव कराया। घटना की सूचना मिलने पर बीएमओ डॉ. अनुज शाक्य और डॉ. प्रियांक चौहान को अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। याहां दोनों का उपचार किया गया।

डॉक्टर्स के अनुसार प्रसूता और शिशु दोनों स्वस्थ्य हैं। हादसे में प्रसूता की मां घायल हो गई जिन्हें रविवार सुबह उज्जैन रैफर किया गया। प्रसूता एवं नवजात को भी डॉक्टर्स की निगरानी में रखने के लिए चरक अस्पताल भेजा गया।

source

Next Post

महावीर जन्मवाचन: रजत पालने में विराजे प्रभु, जयकारे लगाते हुए भक्तों ने झुलाया

Sun Aug 24 , 2025
श्वेतांबर जैन समाज ने मनाया समारोह, 14 सपना जी की बोलियां एवं केसरिया छापे लगे उज्जैन, अग्निपथ। पर्युषण पर्व अंतर्गत रविवार को सिद्धचक्र केसरियानाथ महातीर्थ खाराकुआ सहित शहर के सभी प्रमुख श्वेतांबर जैन मंदिरों में भगवान महावीर जन्मवाचन समारोह धूमधाम से मना। सभी मंदिरों में 14 स्वप्न दर्शन एवं इनकी […]
महावीर जन्मवाचन

Breaking News