श्रंगेश्वर धाम विकास, नगर में बस स्टैण्ड सहित झाबुआ जिले के 345 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
पेटलावद, ((मनोहर सिंह डोडिया)) अग्निपथ। सुशासन का नई ईबारत लिखी जा रही है। 85 करोड लोगों के नि:शुल्क राशन उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है। उज्जवला गैसे कनेक्शन के माध्यम से 48 करोड रूपये दिये गये। कांग्रेस ने कभी नहीं दिया गैस कनेक्शन दिया। शरम आना चाहिए कांग्रेसीयों को डूब मरना चाहिए। हम 1250 रूपये बहनों के खातो में डाल रहे तो कांग्रेसी बेशर्मी से कह रही है बहनें इन पैसों से दारू पी रही है। बईमान कांग्रेसी कहते है कि बहने दारू पी रही है। लेकिन इस राज्य के लोग बहनों का अपमान सहन नहीं करेगें,उन्हें जवाब देंगे। मोदी जी पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे है। सुबह के सूर्य उदय के समान मोदी जी का व्यक्तित्व पूरे विश्व में चमक रहा है।
उक्त बात प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 345.34 करोड की लागत के 72 से ज्यादा कार्यो के लोकार्पण व भूमिपूजन किया तथा लाडली बहनों के खातों में 28वीं किश्त 1.29 करोड बहनों के खातों में 1541 करोड़ रूपये अंतरीत करते हुए कहीं।
ऐसे किया मुख्यमंत्री का स्वागत
![]()
मुख्यमंत्री का स्वागत आदिवासी नृत्य के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर पहुंचते ही सबसे पहले प्रदर्शनीयों का अवलोकन किया। जिसमें उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, नगर परिषद , महिला बाल विकास ,जन अभियान परिषद व बालिकाओं को स्कूटी वितरण की गई तथा दिव्यांगों को भी इलेक्ट्रीक वाहन प्रदान किये गये। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करते हुए नवीन कार्यो का लोकार्पण किया। इस अवसर मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत झुलडी, साफा, तीर कामठी व चांदी का कडा पहना कर केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर व जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष व सदस्यों व नगर परिषद अध्यक्ष व टीम सहित मंच पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प हार से स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के द्वारा कन्याओं की पूजन कर उन्हें भेंट स्वरूप फल की टोकरियां दी गई।व माला पहना कर चुन्नी ओठाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगोरिया को हमने राष्ट्रीय उत्सव का दर्जा दिया। डीजी बंद कर हमारे पुर्वजों के वाद्ययंत्रों को मान्यता दी गई है।
2028 तक बहनों को 3000 रू देंगे
मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेसीयों को नींद नहीं आ रही है। शुरूआत में इन्होंने कहा कि लाडली बहनों को पैसा नहीं मिलेगा किंतु हमारे द्वारा लगातार योजना को चलाया जा रहा है और हम 1500 रूपये प्रतिमाह दीपावली से करने जा रहे है। 2028 तक हम बहनों के खातों में 3000 रूपये तक पहुंचा देंगे। अब तक हमने बहनों के खातों में 41 हजार करोड की राशि डाल दी है।
पीएम मित्र पार्क मे रोजगार मिलेगा
श्री यादव ने कहा कि पेटलावद के समीप 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी आ रहे है। वहां पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन होने जा रहा है। वहां आपका कपास लिया जायेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जायेगा। हमारे भाई बहनों को रोजगार के लिए गुजरात व राजस्थान नहीं जाना पडेगा। श्री यादव ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर तक स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जायेगा। जिसमें महिलाओं को कोई तकलीफ नहीं आना चाहिए। आदिवासी भाई बहनों के लिए कई योजना चालू की है। कांग्रेसी झूठ बोलते है और आपस में लडवाते है। क्षेत्र में उद्योग धंधे खुलना चाहिए ताकी स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। जिससे हमारी संपन्नता बढे।
65 लाख बहने जुडी
श्री यादव ने आगे बताया कि 5 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 65 लाख बहने जुडी है जिसमें 2 लाख बहने झाबुआ जिले की है।कांग्रेस के शासन में पढने के लिए स्कूल नहीं मिलते थे। हमारे शासन में स्कूल की बडी बडी बिल्डींग मिल रही है।सांदीपनी स्कूलों का हम निर्माण कर रहे है। इस मौके पर पेटलावद व मेघनगर की सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण भी किया गया।
झाबुआ के संजीवक का विमोचन
इस मौके पर मुख्यमंत्री के द्वारा झाबुआ के संजीवक पुस्तक का विमोचन भी किया गया इस पुस्तक में जड़ी बूटियां के माध्यम से इलाज करने की पद्धतियां बताई गई है जिला प्रशासन में इस दिशा में पहल करते हुए सभी प्रकार की पद्धतियों के इलाज को एक जगह संकलित किया है।
बरसी पर दी श्रद्वांजली
मुख्यमंत्री श्री यादव ने नगर में 10 वर्ष पूर्व हुए ब्लास्ट की बरसी पर मृतकों को श्रद्वांजली और उनके परिजनों को ठाठस बंधाया और भगवान महाकाल से प्रार्थना की इस प्रकार का कोई हादसा कहीं भी कभी भी नहीं हो।
घोषणा
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री यादव के द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर
- पेटलावद नगर में सुव्यवस्थित बस स्टैण्ड निर्माण की स्वीकृती।
- श्रंगेश्वर धाम को तीर्थ स्थल के रूप में विकसीत करने के लिए 6.50 करोड की स्वीकृती प्रदान की।
- माछलिया पुल 14 करोड और रायपुरिया- झाबुआ मार्ग पर कदवाली में पुल निर्माण की घोषणा।
- धतुरिया माही नदी से लाबरिया तक 68 करोड रोड निर्माण की अनुमति।
- राजगढ से पारा पिटोल टू लेन मार्ग निर्माण की स्वीकृति लागत 200 करोड रूपये।
- दत्तीगांव फाटे से रायपुरिया टू लेन मार्ग 86 करोड का मार्ग स्वीकृत।
- ग्राम पारा में नल जल योजना की घोषणा की गई।
झलकियां
- मुख्यमार्ग पर आवगमन बंद होने से सुबह से ही लोगों को पैदल चल कर आना पड़ा।
- पांडाल छोटा पड़ा जिससे हजारों लोग मुख्य मार्ग पर ही खड़े रहे।
- मंच पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अलावा किसी का भी फोटो नहीं था।
- ज्ञापन देने वालों की भीड़ देखी गई और अंत में ज्ञापन पांडाल में पड़े रह गये।
- कार्यक्रम के शुभारंभ में आदिवासी नृत्य व लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
- मुख्यमंत्री ने सभी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
- मीडिया से प्रेस वार्ता के लिए स्थान तय होने पर भी मुख्यमंत्री बिना बात किये चले गये।
- अधिकारियों ने पूरे पांडाल बेरिकेटिंग से बंद कर दिया जिस कारण आने जाने में परेशानी रही।
- प्रदर्शनियां लगाई गई इसका आमजन अवलोकन नहीं कर पाये। केवल मुख्यमंत्री ही वहां तक पहुंचे।
